*साइबर क्राइम थाना कमिश्नरेट प्रयागराज पुलिस टीम द्वारा क्लाइमैक्स कोचिंग, कटरा में साइबर जागरूकता अभियान चलाकर लगभग 900 छात्र-छात्राओं को किया गया जागरूक*

0

साइबर क्राइम थाना कमिश्नरेट प्रयागराज पुलिस टीम द्वारा क्लाइमैक्स कोचिंग, कटरा में साइबर जागरूकता अभियान चलाकर लगभग 900 छात्र-छात्राओं को किया गया जागरूक*

श्रीमान् पुलिस आयुक्त एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट प्रयागराज के निर्देशन में तथा पुलिस उपायुक्त नोडल साइबर एवं सहायक पुलिस आयुक्त (साइबर) के कुशल पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक श्री राघवेंद्र सिंह, साइबर क्राइम थाना कमिश्नरेट प्रयागराज के कुशल नेतृत्व में साइबर क्राइम थाना पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक-18.09.2026 को क्लाइमैक्स कोचिंग, कटरा, प्रयागराज में साइबर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान क्लाइमैक्स कोचिंग में अध्ययनरत लगभग 300 छात्र-छात्राओं को वर्तमान समय में बढ़ते साइबर अपराधों, साइबर ठगी के विभिन्न तरीकों एवं उनसे बचाव के प्रभावी उपायों के संबंध में जागरूक किया गया। पुलिस टीम द्वारा छात्र-छात्राओं को सोशल मीडिया, इंटरनेट एवं विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म का सुरक्षित एवं सावधानीपूर्वक प्रयोग करने के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

पुलिस टीम द्वारा छात्र-छात्राओं को साइबर अपराधियों द्वारा अपनाए जा रहे विभिन्न तरीकों जैसे फर्जी कॉल, OTP फ्रॉड, KYC अपडेट के नाम पर ठगी, फर्जी बैंक अधिकारी बनकर ठगी, फर्जी लिंक भेजकर ठगी, फर्जी वेबसाइट, ऑनलाइन निवेश/नौकरी के नाम पर ठगी तथा सोशल मीडिया के माध्यम से होने वाले साइबर अपराधों के संबंध में उदाहरण सहित जानकारी दी गई।

छात्र-छात्राओं को विशेष रूप से जागरूक किया गया कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ अपनी व्यक्तिगत अथवा बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी साझा न करें। किसी अनजान लिंक पर क्लिक न करें तथा OTP, PIN, CVV, पासवर्ड अथवा UPI संबंधी जानकारी किसी भी व्यक्ति को न बताएं। सोशल मीडिया का प्रयोग करते समय Privacy Settings को सुरक्षित रखने, अनजान व्यक्तियों की Friend Request स्वीकार न करने तथा Two-Factor Authentication/2-Step Verification को अनिवार्य रूप से सक्रिय रखने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को यह भी बताया गया कि साइबर अपराध होने की स्थिति में घबराएं नहीं और बिना समय गंवाए साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर तत्काल कॉल करें। साथ ही National Cyber Crime Reporting Portal (NCRP) www.cybercrime.gov.in पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया के संबंध में जानकारी प्रदान की गई।

पुलिस टीम द्वारा छात्र-छात्राओं को साइबर सुरक्षा के प्रति सजग रहने का संदेश देते हुए बताया गया कि डिजिटल दुनिया में थोड़ी सी सावधानी आर्थिक नुकसान एवं साइबर अपराध का शिकार होने से बचा सकती है।

साइबर अपराध से बचाव के प्रमुख उपाय-*

1. अनजान लिंक पर क्लिक न करें तथा संदिग्ध वेबसाइट से बचें।

2. OTP, PIN, CVV, UPI PIN एवं पासवर्ड किसी के साथ साझा न करें।

3. सोशल मीडिया पर अपनी व्यक्तिगत एवं संवेदनशील जानकारी साझा न करें।

4. अनजान व्यक्तियों की Friend Request स्वीकार न करें।

5. लॉटरी, नौकरी, निवेश अथवा अन्य आकर्षक ऑफर के नाम पर आने वाले संदिग्ध कॉल/मैसेज से सावधान रहें।

6. अनजान व्यक्ति द्वारा भेजे गए ऐप, APK फाइल अथवा संदिग्ध लिंक को डाउनलोड न करें।

7. अपने सोशल मीडिया एवं ई-मेल अकाउंट में 2-Step Verification/Two-Factor Authentication अवश्य ऑन रखें।

8. सार्वजनिक Wi-Fi का प्रयोग करते समय विशेष सावधानी बरतें तथा संवेदनशील बैंकिंग कार्यों से बचें।

9. साइबर अपराध होने पर तत्काल 1930 पर कॉल करें तथा www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें।


*साइबर जागरूकता कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाली पुलिस टीम-*

1. निरीक्षक अर्जुन द्विवेदी, साइबर क्राइम थाना कमिश्नरेट प्रयागराज।

2. उ0नि0 विनोद कुमार यादव, साइबर क्राइम थाना कमिश्नरेट प्रयागराज।

3. उ0नि0 बृजेश चौरसिया, साइबर क्राइम थाना कमिश्नरेट प्रयागराज।

4. का0 सुधांशु राय, साइबर क्राइम थाना कमिश्नरेट प्रयागराज।

*साइबर अपराध के प्रति जागरूकता ही बचाव है। साइबर अपराध के शिकार होने पर बिना विलम्ब किए तत्काल 1930 पर कॉल करें अथवा www.cybercrime.gov.in पर शिकायत पंजीकृत करें। साथ ही अपने नजदीकी थाने की साइबर हेल्प डेस्क पर पहुंचकर शिकायत दर्ज कराएं।*

*सतर्क रहें, जागरूक रहें।*




एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

@AVS

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top