घर में घुसे चोर नकदी समेत लाखों के जेवरात चोरी सीसीटीवी में कैद हुए संदिग्ध पीड़ित ने धूमनगंज थाने में दी तहरीर

0

 घर में घुसे चोर, नकदी समेत लाखों के जेवरात चोरी

सीसीटीवी में कैद हुए संदिग्ध, पीड़ित ने धूमनगंज थाने में दी तहरीर

प्रयागराज। धूमनगंज थाना क्षेत्र की ग्यासुद्दीनपुर गंगा बिहार कॉलोनी में घर में चोरी का मामला सामने आया है। पीड़ित गोपाल कुमार पुत्र स्व. रमाशंकर ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।


पीड़ित के मुताबिक, 13 सितंबर 2026 की रात करीब 10:15 बजे से 10:35 बजे के बीच कुछ लोग उसके घर में घुस गए। आरोप है कि दो व्यक्ति मेन गेट से घर के अंदर दाखिल हुए, जबकि तीन अन्य बाहर पहरा दे रहे थे। पीड़ित का दावा है कि पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है।

आरोप है कि चोरों ने घर के अंदर रखी अलमारी और संदूक के ताले तोड़कर करीब 2.77 लाख रुपये नकद तथा 15 से 20 लाख रुपये कीमत के सोने के आभूषण चोरी कर लिए। घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित ने तत्काल डायल 112 पर सूचना दी। सूचना पर पहुंची टीम ने मौके की फोटोग्राफी की

पीड़ित ने बताया कि पुलिस को दी गई सूचना का Event No. IDP 13092631385 है। इसके बाद 14 सितंबर को धूमनगंज थाने में प्रार्थना पत्र देकर चोरी हुए सामान की सूची भी संलग्न की गई।

पीड़ित ने पुलिस से घटनास्थल का निरीक्षण करने, सीसीटीवी समेत अन्य उपलब्ध साक्ष्यों की जांच कराने और चोरी गए सामान की बरामदगी के लिए आवश्यक कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।




एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

@AVS

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top