*प्रयागराज: मोतीलाल नेहरू जिला मंडलीय चिकित्सालय में धूमधाम से हुआ ध्वजारोहण*
प्रयागराज। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को मोतीलाल नेहरू जिला मंडलीय चिकित्सालय में हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया गया। चिकित्सालय परिसर में प्रमुख अधीक्षक आर.एस. दुबे ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी।
ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान हुआ। इस दौरान चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ एवं कर्मचारियों ने देश की एकता, अखंडता और जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
समारोह में चिकित्सक डॉ. रामचंद्र, डॉ. जुबैर अहमद, डॉ. सविता सिंह, डॉ. कलीम कमल, डॉ. सी.पी. श्रीवास्तव, डॉ. राकेश पासवान, मैनेजर ज्ञानेंद्र पाण्डे, नर्सिंग अधीक्षिका शोभा सिंह, कंप्यूटर ऑपरेटर राजेश, स्टोर बाबू अवधेश नारायण सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में जिला महामंत्री अमित गुप्ता एवं पत्रकार निखिल मालवीय की भी उपस्थिति रही। कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सुजीत कनौजिया, मंत्री प्रमोद मौर्य, उपाध्यक्ष महेश, राजेश राय, शिवदास चौधरी, भोला, बृजलता, स्वाति कुमारी और जाहिरा खान समेत अन्य कर्मचारी भी समारोह में शामिल हुए।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया। समारोह का माहौल पूरे समय देशभक्ति और उत्साह से सराबोर रहा।



