प्रयागराज के शास्त्रीनगर दुर्गा पूजा पार्क में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

0

 प्रयागराज के शास्त्रीनगर दुर्गा पूजा पार्क में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

प्रयागराज। शास्त्रीनगर स्थित दुर्गा पूजा पार्क में 15 अगस्त 2026 को देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस पर क्षेत्रवासियों ने बड़े हर्षोल्लास, उमंग और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे पार्क में तिरंगे के साथ देशभक्ति का खुशी का माहौल नजर आया।

कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण के साथ हुई। इसके बाद राष्ट्रगान हुआ और उपस्थित लोगों ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। राष्ट्रगान के दौरान पूरा वातावरण देशभक्ति से सराबोर दिखाई दिया। समारोह के दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम् और जय हिंद के नारों से पूरा परिसर गूंज उठा।

समारोह में किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर कल्याणी गिरी की उपस्थिति रही। वहीं जिला महामंत्री अमित गुप्ता भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। दोनों ने उपस्थित लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और राष्ट्र की एकता, अखंडता तथा आपसी भाईचारे को मजबूत करने का संदेश दिया।

इस अवसर पर लोगों ने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों और वीर शहीदों को श्रद्धापूर्वक याद किया। उपस्थित लोगों ने कहा कि आजादी हमें लंबे संघर्ष और असंख्य बलिदानों के बाद मिली है, इसलिए देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना प्रत्येक नागरिक का प्रथम कर्तव्य है।

दुर्गा पूजा पार्क में आयोजित इस समारोह में बच्चों और युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। लोगों ने पूरे जोश के साथ राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी और देश के प्रति अपने सम्मान एवं प्रेम को व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान सामाजिक सौहार्द और राष्ट्रप्रेम का संदेश भी दिया गया।

समारोह का समापन देश की खुशहाली, शांति आपसी भाईचारा और प्रगति की कामना के साथ हुआ। शास्त्रीनगर में आयोजित यह स्वतंत्रता दिवस समारोह स्थानीय लोगों के लिए देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने वाला यादगार अवसर बन गया।



एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

@AVS

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top