*नैतिक विकास शोध संस्थान सेवा ट्रस्ट के तत्वाधान में त्रिवेणी बाँध पर जारी अनन्त पार्थिव शिवलिंग निर्माण, अभिषेक एवं विसर्जन महायज्ञ बाईसवें दिन भी अनवरत जारी*

0

नैतिक विकास शोध संस्थान सेवा ट्रस्ट के तत्वाधान में त्रिवेणी बाँध पर जारी अनन्त पार्थिव शिवलिंग निर्माण, अभिषेक एवं विसर्जन महायज्ञ बाईसवें दिन भी अनवरत जारी*

प्रयागराज 20 अगस्त- विश्व जन कल्याण, सर्व मनोकामना पूर्ति एवं भूतभवान भगवान शिव को समर्पित अनन्त पार्थिव शिवलिंग निर्माण विर्सजन महायज्ञ आज बाईसवें दिन भी त्रिवेणी बाँध स्थित श्री गायत्री यज्ञशाला मन्दिर हण्डिया बाबा योगालय के बगल अनवरत जारी रहा। यज्ञस्थल पर आज श्री दशरथ तिवारी, बालकृष्ण चतुर्वेदी सपरिवार बारी- बारी से मुख्य यजमान के रूप में उपस्थित होकर भूतभावन भगवान शिव का शहद से अभिषेक किया। यज्ञ संयोजक एवं संस्था के संस्थापक अध्यक्ष श्री श्याम सूरत पाण्डेय ने कहा की शिवपुराण में लिखा है कि पार्थिव पूजन सभी दुःखों को दूर करके सभी मनोकामनाएं पूर्ण करता है। भगवान श्री राम नें भी लंका पर विजय पाने व रावण के साथ युद्ध करने से पहले पार्थिव शिवलिंग की पूजा की थी। श्री राम द्वारा इस पूजा को करने के बाद उन्होंने लंका पर विजय प्राप्त की थी। न्याय के देवता शनिदेव ने भी सूर्य से अधिक शक्ति पाने के लिए काशी में पार्थिव शिवलिंग बनाकर भगवान महादेव की पूजा की थी।

शिव पुराण में पार्थिव शिवलिंग पूजा का विशेष महत्व बताया गया है। मान्यता है कि पार्थिव शिवलिंग की पूजा करने से जीवन में सकारात्मकता आती है और अकाल मृत्यु का भय खत्म हो जाता है। पार्थिव शिवलिंग तैयार कर और विधि-विधान से उनका पूजन करना चाहिए। कहा जाता है कि जो व्यक्ति सावन के महीने में श्रद्धापूर्वक पार्थिव शिवलिंग का पूजन करता है, उसे भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त होती है। संस्था के प्रवक्ता एवं महासचिव सत्य प्रकाश पाण्डेय ने बताया की रामायण से जुड़ी मान्यताओं के अनुसार, लंका पर विजय प्राप्त करने से पहले भगवान श्रीराम ने समुद्र तट पर पार्थिव शिवलिंग बनाकर भगवान शिव की पूजा की थी। ऐसा माना जाता है कि इस पूजा के माध्यम से उन्होंने शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया। 

श्री पाण्डेय ने समस्त शिवभक्तों से यज्ञ में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर भगवान शिव के कृपा पात्र बनने की अपील किया।

सम्पूर्ण सावन मास तक अनवरत चलने वाले अनन्त पार्थिव शिवलिंग निर्माण अभिषेक एवं विसर्जन महायज्ञ के आज बाईसवें दिवस के रुद्राभिषेक आरती एवं विसर्जन में मुख्य रूप से श्री सिद्ध बाबा, मधु चकहा, डॉ० सत्या पाण्डेय, राजनाथ तिवारी, अमरेन्द्र मिश्रा मुन्ना, संजय बनकटा, ब्रह्मानन्द मिश्र, रमेश मिश्र रामेश्वर, अधिवक्ता सत्य प्रकाश पाण्डेय, श्रीश चंद्र दुबे, अधिवक्ता नितिन दुबे, अधिवक्ता दुर्गेश दुबे, विजय यादव, मधुबाला पाण्डेय, संजय मिश्र, उमेश मिश्रा, आशा पाण्डेय, अपर्णा पाण्डेय,  विनोद उपाध्याय सहित सैकड़ों भक्तगण उपस्थित रहे। यज्ञ अनवरत जारी रहेगा।

भवदीय   

अधिवक्ता सत्य प्रकाश पाण्डेय महासचिव एवं प्रवक्तानैतिक विकास शोध संस्थान सेवा ट्रस्टसम्पर्क सूत्र- 7007183541, 7376375309




एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

@AVS

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top