इलाहाबाद जन कल्याण समिति द्वारा सम्मान समारोह आयोजित
प्रयागराज। इलाहाबाद जन कल्याण समिति की ओर से रविवार, 23 अगस्त 2026 को दोपहर 3 बजे पत्रकार बंधुओं, अधिवक्ताओं, शिक्षाविदों एवं समाजसेवा के क्षेत्र में योगदान देने वाले लोगों के सम्मान में गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर इलाहाबाद जन कल्याण समिति के अध्यक्ष मोहम्मद हंजला, उपाध्यक्ष यूनुस रियाज, सचिव परशुराम चौहान एवं कोषाध्यक्ष मोहम्मद नासिर मौजूद रहे। पदाधिकारियों ने सभी सम्मानित अतिथियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि समाजहित में ईमानदारी और निष्ठा से कार्य करने वाले लोगों का सम्मान करना समिति का महत्वपूर्ण उद्देश्य है।
समारोह में पत्रकारों की समस्याओं और उनके हितों पर भी चर्चा हुई। पत्रकारों ने पत्रकारों के अधिकारों, सम्मान एवं सुरक्षा को लेकर अपनी बात रखी और पत्रकार हित में ठोस कदम उठाने की मांग की।
समारोह का आयोजन जनहित मीडिया वेलफेयर सोसायटी, लक्ष्मण मार्केट के ठीक सामने, बहादुरगंज, प्रयागराज, टी.पी. फर्नीचर शोरूम के बगल से स्थित मार्ग पर किया गया।






