ट्रांसपोर्ट नगर में जल निकासी व्यवस्था का पार्षदो ने किया निरीक्षण उच्च अधिकारियों को बताईं जनसमस्याएं

0

 ट्रांसपोर्ट नगर में जल निकासी व्यवस्था का पार्षदों ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को बताईं जनसमस्याएं

प्रयागराज। लगातार हो रही बारिश के बीच ट्रांसपोर्ट नगर स्थित आरटीओ कार्यालय एवं आसपास के क्षेत्रों में जल निकासी व्यवस्था को लेकर क्षेत्रीय पार्षदों के दल ने गुरुवार को स्थलीय निरीक्षण किया। पार्षदों ने जेई एवं एक्सईएन के साथ मौके पर पहुंचकर नालों, जलभराव वाले क्षेत्रों और जल निकासी की व्यवस्था का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को स्थानीय समस्याओं से अवगत कराया।

निरीक्षण के दौरान ट्रांसपोर्ट नगर की पार्षद रिया केसरवानी, जयंतीपुर के पार्षद दीपक कुशवाहा, हरवारा के पार्षद शिव भारतीय, नीम सराय की पार्षद श्रीमती दीपिका सिंह पटेल, ट्रांसपोर्ट नगर के पार्षद प्रतिनिधि सुनील केसरवानी तथा प्रीतम नगर के पार्षद अमरजीत सिंह मौजूद रहे।

पार्षदों के दल ने आरटीओ कार्यालय परिसर के साथ ही कार्यालय के बाहर जल निकासी की स्थिति, नालों की सफाई तथा जलभराव वाले स्थानों का निरीक्षण किया। इस दौरान बारिश के कारण उत्पन्न हो रहे जलभराव और जल निकासी में आ रही समस्याओं को अधिकारियों के सामने प्रमुखता से रखा गया।

पार्षदों ने कहा कि बारिश के दौरान जलभराव के कारण स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों, वाहन चालकों एवं आम जनता को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। निरीक्षण के दौरान आम लोगों से भी उनकी समस्याएं जानी गईं और प्राप्त शिकायतों को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाया गया।

पार्षदों ने अधिकारियों से नालों की समुचित सफाई, जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने तथा जलभराव वाले क्षेत्रों में आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की, जिससे बारिश के दौरान आम नागरिकों को राहत मिल सके और जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान किया जा सके।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष दिग्विजय सिंह, ओमप्रकाश गौतम जी, धनेश शर्मा, निरंकार त्रिपाठी, सतेंद्र शर्मा, कविराज जी, अरुण श्रीवास्तव, आलोक सेन, आदित्य तिवारी, राजेश जायसवाल, राहुल कुशवाहा  सुनील जायसवाल सहित अन्य कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

क्षेत्रीय पार्षदों द्वारा मौके पर पहुंचकर जल निकासी व्यवस्था की वास्तविक स्थिति का जायजा लेने, आम जनता की समस्याएं सुनने पश्तचात जलभराव समास्या से जल्द निवारण हेतु आश्अवासन दिया एवं अधिकारियों के समक्ष समस्याओं को रखने की पहल को स्थानीय लोगों ने सराहनीय बताया।




एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

@AVS

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top