प्रयागराज के शिवकुटी थाने में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
प्रयागराज। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को थाना शिवकुटी परिसर में हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के माहौल में 15 अगस्त का पर्व मनाया गया। प्रभारी निरीक्षक वीरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में थाना परिसर में ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई तथा राष्ट्रगान का आयोजन किया गया।
समारोह में श्री नारायण आश्रम चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक दिनेश यादव, चौकी मेंहदौरी प्रभारी उपनिरीक्षक राकेश यादव तथा चौकी गोविन्दपुर प्रभारी उपनिरीक्षक हिमांशु धीमान सहित थाना एवं चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों एवं सेनानियों को नमन किया तथा देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा के प्रति अपने कर्तव्यों का संकल्प लिया। थाना परिसर में पूरे दिन देशभक्ति का माहौल बना रहा।




