पन्द्रह अगस्त को प्रयागराज मुठ्ठीगंज थाने में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

0

 प्रयागराज के मुठ्ठीगंज थाने में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

प्रयागराज। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को थाना मुठ्ठीगंज परिसर में हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के माहौल में स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया गया। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई तथा राष्ट्रगान का आयोजन किया गया।

समारोह में गौऊघाट चौकी प्रभारी ऋषभ अग्निहोत्री, मालवीय नगर चौकी प्रभारी अभिषेक वर्मा, हटिया चौकी प्रभारी सूर्यकांत सिंह, कुंदन गौतम तथा नीरज सिंह सहित थाना मुठ्ठीगंज के पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

इस अवसर पर पुलिसकर्मियों ने स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों एवं सेनानियों को नमन किया तथा देश की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता की रक्षा के साथ कानून-व्यवस्था बनाए रखने का संकल्प लिया। समारोह के दौरान थाना परिसर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।



एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

@AVS

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top