इनर व्हील क्लब इलाहाबाद ऊर्जा का पंद्रहवाँ स्थापना दिवस सिविल लाइंस में हुआ संपन्न

0

इनर व्हील क्लब इलाहाबाद ऊर्जा का पंद्रहवाँ स्थापना दिवस सिविल लाइंस में हुआ संपन्न

आज दिनांक 12 अगस्त, 2026 को इनर व्हील क्लब इलाहाबाद ऊर्जा का पंद्रहवाँ स्थापना दिवस सिविल लाइंस के  होटल ग्रीन ट्री में संपन्न हुआ जिसमें श्रीमती निशा नागपाल जी को प्रेसीडेंट( 2026-27)के रूप में शपथ दिलाई गई । 

सेक्रेटरी श्रीमती सुनीता वर्मा एवं ट्रेजरर श्रीमती अपराजिता केशरी बनी ।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ए सी सदस्य श्रीमती प्रिया नारायण थीं। 

आपने पिछले कार्यकाल में किए गए कार्यों की सराहना की तथा नयी टीम से बच्चों की शिक्षा एवं महिलाओं के स्वास्थ्य के क्षेत्र में कार्य करने को कहा। आज क्लब की तरफ से एक सिलाई मशीन स्लम एरिया की गरीब लड़कियों को  तथा एक छतरी एक जरूरत मंद व्यक्ति को रोजगार करने के लिए दी गई। प्रेसीडेंट निशा ने पूरी टीम को साथ लेकर चलने का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम का संचालन श्रीमती संगीता सोनी ने किया।कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष ममिता स्वेन, पल्लवी तथा अन्य क्लब के गणमान्य सदस्य तान्या ढल, शालिनी अस्थाना, पी डी सी नुसरत, रश्मि और अमृता अग्रहरि उपस्थित रहे।



एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

@AVS

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top