स्वतंत्रता दिवस पर जनहित मीडिया वेलफेयर सोसाइटी ने किया झंडारोहण

0

 स्वतंत्रता दिवस पर जनहित मीडिया वेलफेयर सोसाइटी ने किया झंडारोहण

प्रयागराज। देशभर में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। इसी क्रम में प्रयागराज के जीरो रोड स्थित जनहित मीडिया वेलफेयर सोसाइटी के कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झंडारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम सुबह 10 बजे हुआ, जिसमें सोसाइटी के पदाधिकारी, सदस्य, महिला शक्ति और जनहित मीडिया वेलफेयर कोचिंग के बच्चे शामिल हुए।

कार्यक्रम की शुरुआत तिरंगा फहराकर की गई। इसके बाद राष्ट्रगान की गूंज और ‘भारत माता की जय’ के नारों से पूरा परिसर देशभक्ति के रंग में सराबोर हो गया। उपस्थित लोगों ने स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों को नमन करते हुए देश की एकता, अखंडता और विकास के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।


इस अवसर पर संगठन के सचिव मो. राजिक, सह संपादक मो. नईम, मो. हारुन, अनिल कुमार, राम दरश कुशवाहा, सौरभ केशरवानी, रमेश सोनी, सुधीर दत्ता, अखलाक हुसैन, आरके राठौर, सुरेश वर्मा, अर्जुन कुमार, इसरार अहमद, सतीश सोनकर, मो. फैज, जुल्फेकार, मो. रशीद, इफ्तेखार अंसारी, आशीष कुमार साहू सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

कार्यक्रम में नैंसी सिंह, अफसाना, रिजवाना बेगम, नसरीन बानो, राना परवीन, रितिमा सिंह और इशिका सिंह समेत महिला शक्ति की विशेष उपस्थिति रही। वक्ताओं ने राष्ट्र निर्माण में मीडिया और सामाजिक संस्थाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला तथा समाजहित में निरंतर कार्य करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने देश की एकता, अखंडता और भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प लिया। आयोजन में जनहित मीडिया वेलफेयर कोचिंग के बच्चों की सहभागिता ने कार्यक्रम को विशेष रूप से आकर्षक बनाया।



एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

@AVS

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top