लोधी समाज के प्रदेश अध्यक्ष जालम सिंह पटेल ने ठाना है समाज को आगे लाना है

0

  वरिष्ठ पत्रकार दीपा लोधी गंजबासौदा- विदिशा

 (दैनिक कल्याण प्राइम)



लोधी समाज के प्रदेश अध्यक्ष जालम सिंह पटेल ने ठाना है समाज को आगे लाना है* 

           वरिष्ठ पत्रकार दीपा लोधी गंजबासौदा- विदिशा

*समाज को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने की बात कही* उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में समाज को आगे बढ़ाने के लिए आलोक के बारे में बताया जो समाज की ही शाखा है और बच्चों को नवोदय स्कूल में पढ़ने के लिए कंपटीशन के लिए तैयारी करवाती है इसके अलावा बच्चों को पीएससी बैंकिंग व अन्य कंपटीशन तक पहुंचाने के लिए बच्चों की तैयारी करवाती है और जो बच्चे गांव के हैंउन्हें रहने के लिए हॉस्टल की और कोचिंग की व्यवस्था करती है वह चाहते हैं कि बच्चे ज्यादा से ज्यादा गवर्नमेंट मैं ऑफिसर बने ताकि वह जनता के काम सके l 

 *समाज को खेल के क्षेत्र में* जालम सिंह पटेल ने कहा कि वह समाज के बच्चों को खेल के क्षेत्र में भी आगे बढ़ना चाहते हैं वह चाहते हैं जो बच्चा जिस खेल में रुचि रखता है वह उस खेल में आगे बढ़े और स्टेट और नेशनल तक पहुंचे और समाज का नाम रोशन करें इसलिए उन्होंने खेल अध्यक्ष नियुक्त किया है ताकि गांव-गांव से भी बच्चे आगे निकल कर आए और समाज का नाम रोशन करें l

 *व्यापार के क्षेत्र में* 

 लोधी समाज प्रदेश अध्यक्ष ने कहा की व्यापार के क्षेत्र में भी वह समाज को आगे लाना चाहते हैं उनका सोचना है कि जिन लोगों की जॉब नहीं लगी है ऐसे लोग या जो बिजनेस करना चाहते हैं ऐसे लोगों के लिए उन्होंने व्यापार अध्यक्ष के नियुक्ति की है जिससे जो युवा पीढ़ी है वह व्यापार के क्षेत्र में भी आगे बढ़े l

 *महिलाओं को आगे बढ़ाना*

 उन्होंने महिलाओं को भी आगे बढ़ाने  की बात कही और महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए उन्होंने महिला जिला अध्यक्ष की नियुक्ति की साथ में पूरी कार्य करने की भी नियुक्ति की और महिलाओं को बढ़ चढ़कर समाज में नौकरियों में हिस्सा लेने की बात कही उन्होंने कहा महिलाओं को शिक्षित होना चाहिए ताकि वह अपना घर अच्छे से चला सके अपने बच्चों को अच्छी परवरिश दे सकें l

 *नशे से दूरियां*

 प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हमें नशा ड्रग्स शराब बीड़ी सिगरेट ऐसी चीजों से दूर रहना चाहिए और अपने बच्चों को ऐसी चीजों से दूर रखना चाहिए उनका कहना है की यह चीज बच्चों के साथ-साथ घर परिवार को भी बर्बाद कर देती है जो बच्चे अपने मां-बाप की ना सुने और इसके आदि हो जाते हैं उनके लिए उन्होंने नशा मुक्ति केंद्र में जाने की सलाह भी दी जिससे बच्चे सुधर सके l

उन्होंने समाज के उत्थान को हर संभव आगे बढ़ाने की बात कहीl

*लोधी महासभा के नव नियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान एवं नियुक्ति पत्र वितरण समारोह संपन्न*

विदिशा। जिला लोधी महासभा विदिशा द्वारा लोधी धर्मशाला में जिला लोधी महासभा की नवनियुक्त कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरण एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लोधी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष श्री जालम सिंह पटेल रहे। उन्होंने रानी अवंती बाई की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर जिला लोधी महासभा विदिशा की नवनियुक्त कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। श्री देव लोधी को युवा लोधी सभा जिला विदिशा का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। तहसील अध्यक्ष विदिशा दीपेश लोधी बासौदा पूरण सिंह लोधी पठारी खूब सिंह लोधी कुरवाई जमना प्रसाद लोधी गुलाबगंज बहादुर सिंह लोधी सिरोंज रूप सिंह लोधी त्योंदा लोधी ग्यारसपुर करतार सिंह लोधी नटेरन कम्मोद सिंह लोधी  सहित 

*युवा तहसील अध्यक्षों की भी नियुक्ति की गई*। विदिशा तहसील अध्यक्ष यश लोधी, सिरोंज तहसील अध्यक्ष दीपक लोधी, गुलाबगंज तहसील अध्यक्ष सुरेंद्र लोधी, नटेरन तहसील अध्यक्ष मुकेश लोधी एवं बासौदा तहसील अध्यक्ष चंद्रेश लोधी को नियुक्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

*मुख्य अतिथि श्री जालम सिंह पटेल ने लोधी समाज के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश*

 डालते हुए रानी अवंती बाई एवं राजा हृदेश शाह लोधी के बलिदान को याद किया। उन्होंने समाज में फैली कुरीतियों को समाप्त करने तथा समाज को एकजुट होकर आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने नई पीढ़ी को नशे से दूर रहने की अपील करते हुए कृषि, व्यापार, क्रीड़ा एवं शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने पर विशेष जोर दिया।

कार्यक्रम में प्रदेश पदाधिकारी श्री प्रीतम सिंह लोधी, श्री हरि सिंह वर्मा , इंजी आर एस लोधी जी, श्री संदीप डोंगर सिंह एवं श्री मेहताब सिंह नरवरिया, महेंद्र लोधी जी , राजेंद्र सिंह लोधी चटोली जिला अध्यक्ष प्रकाश लोधी  सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती गीता लोधी जिला पंचायत सदस्य दीक्षा लोधी जी भी उपस्थित रहीं।

*युवा जिला अध्यक्ष देव लोधी ने अतिथियों का स्वागत किया*

कार्यक्रम का संचालन श्री मेहताब सिंह नरवरिया एवं श्री थान सिंह ने किया। अंत में जिला अध्यक्ष श्री प्रकाश लोधी एवं महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती गीता लोधी ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के समापन पर समाजजनों के लिए स्वादिष्ट भोजन की व्यवस्था की गई।



एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

@AVS

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top