रामबाण बाई का बाग चौरहा पर गढ्ढों में भरा बरसाती पानी राहगीरों की बढी परेशानी
जलभराव से आवागमन प्रभावित, हादसे की आशंका; जिम्मेदार अधिकारियों से कार्रवाई की मांग
स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के बाद सड़क की स्थिति और खराब हो गई है। पानी भरे गड्ढों के कारण दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को आवागमन में काफी दिक्कत हो रही है। स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि यदि जल्द ही सड़क की मरम्मत और जलनिकासी की व्यवस्था नहीं की गई तो यहां कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
लोगों का आरोप है कि समस्या की जानकारी होने के बावजूद संबंधित अधिकारी अब तक इस ओर पर्याप्त ध्यान नहीं दे रहे हैं। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से जलभराव की समस्या दूर कराने, गड्ढों की मरम्मत कराने और सड़क को सुरक्षित बनाने की मांग की है।






