राजर्षि पुरुषोत्तम दास टंडन इंटर कॉलेज में महेवा नैनी प्रयागराज मे भारत रत्न राजर्षि टंडन जयंती धूमधाम से मनाई गई
विद्यालय में आज दिनांक 01/08/ 20 26 को हिंदी विद्यापीठ कैंपस में स्थित राजर्षि पुरुषोत्तम दास टंडन इंटर कॉलेज परिसर के सभागार में भारत रत्न राजर्षि पुरुषोत्तम दास टंडन की जयंती धूमधाम से मनाई गई इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता आयकर अपील अधिकरण के उपाध्यक्ष श्री सत्य व्रत मेहरोत्रा ने की तथा मुख्य अतिथि विद्यालय की प्रबंधक डॉ.शशी टंडन रही ,प्रबंध समिति के वरिष्ठतम सदस्य श्री भागवत कुशवाहा जी ने भी अपने विचार व्यक्त किये, प्रधानाचार्य स्वामी नाथ त्रिपाठी ने सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन किया एवं आभार व्यक्त किया. कार्यक्रम के प्रारंभ मे अध्यक्ष श्री सत्यव्रत मेहरोत्रा जी ने वृक्षारोपण भी किया.
समस्त कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के वरिष्ठ अंग्रेजी शिक्षक डॉ राम प्रकाश मिश्रा ने किया.
टंडन जयंती पर हुए इस रंगारंग कार्यक्रम में विभिन्न विद्वानों ने टंडन जी के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला तथा छात्र-छात्राओं ने गायन व नृत्य के माध्यम से कार्यक्रम को मनमोहक बना दिया, प्रबंधक महोदया ने अपने संबोधन में टंडन जी की स्वमान अनुशासन, नैतिकता, सादगी एवं त्याग के गुणों का उल्लेख किया और कहा कि वर्तमान मे इन सद्गुणों से हमारे विद्यार्थियों को प्रेरणा लेनी चाहिए,अध्यक्ष श्री सत्यव्रत मेहरोत्रा ने टंडन जी के बचपन की स्मृतियों को दोहराते हुए उनके अनुकरणीय बिंदुओं का उल्लेख किया .श्री भागवत प्रकाश कुशवाहा जी ने हिंदी विद्यापीठ के उद्देश्यों के पूर्ति के लिए टंडन जी की प्रासंगिकता का उल्लेख करते हुए कहा की वर्तमान में रोजगार परक शिक्षा प्रदान करके ही टंडन जी को सच्ची श्रद्धांजलि दी जा सकती है .उन्होंने विद्यालय की सड़क व बीजली की समस्या के समाधान हेतु भी प्रबंधक महोदया को सुझाव दिया .
इस अवसर पर पूर्व आईएएस श्री मिश्रा जी उपस्थित रहे जिन्होंने पुरस्कार वितरण समारोह में पुरस्कार वितरण किया.विद्यालय के खेलकूद प्रतियोगिता में खो -खो, तैराकी, कराटे तथा कैनोइंग जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं के प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया गया.इसी प्रकार जिला स्तर पर इंस्पायर अवार्ड योजना में द्वितीय स्थान पाने वाली छात्रा दिव्यांशु कुमारी को भी पुरस्कृत किया गया इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक, विद्यार्थी तथा महेवा के आसपास के गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति से पूरा वातावरण शोभायमान हो गया.
इस अवसर पर दिनेश यादव (त्रिवेणी संगम सचिव)चंद्रभान सिंह, रमाकांत कुशवाहा आदि उपस्थित रहें


