प्रयागराज आरटीओ में जलभराव से हाहाकार: बारिश होते ही परिसर बना 'तालाब', आवेदकों को उठाना पड़ा भारी परेशानी; अधिकारी बेखबर! *

0

 प्रयागराज आरटीओ में जलभराव से हाहाकार: बारिश होते ही परिसर बना 'तालाब', आवेदकों को उठाना पड़ा भारी परेशानी; अधिकारी बेखबर!

**प्रयागराज**

मौसम की पहली ही झमाझम बारिश ने प्रयागराज क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (RTO) की व्यवस्थाओं की पोल खोलकर रख दी है। परिसर में घुटनों तक भरे बारिश के पानी के कारण दूर-दराज़ से आए आवेदकों को भारी फजीहत और परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हैरानी की बात यह है कि स्थिति इतनी नारकीय होने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी बेखबर बने हुए हैं।

### जलभराव ने रोका काम, आवेदक परेशान

लाइसेंस, रिकॉर्ड वाहन फिटनेस ट्रान्सफर और रजिस्ट्रेशन जैसे ज़रूरी कार्यों के लिए हर दिन सैकड़ों लोग आरटीओ कार्यालय पहुंचते हैं। लेकिन जलभराव के चलते लोगों को पानी में तैरते-डूबते दफ्तर के अंदर जाना पड़ रहा है  कई आवेदकों के ज़रूरी दस्तावेज और फाइलें अचानक हाथ से छुट जाने के कारण फाईल पानी में भीगकर खराब हो गईं।

 * **महिलाओं और बुजुर्गों को संकट:** पानी के अंदर छिपे गड्डों और गंदगी के कारण बुजुर्गों व महिला आवेदकों को आवाजाही में भारी मशक्कत करनी पड़ रही है।

> **पीड़ित का दर्द:**

> "हम दूर गांव से लाइसेंस एवं ट्रान्सफर के काम से आए थे, लेकिन यहाँ तो दफ्तर के अंदर जाने तक का रास्ता नहीं है। नाले का पानी और बारिश का पानी एक हो गया है। कोई सुनने वाला नहीं है अधिकारियों की बेपरवाही पर उठे सवाल

परिसर में जल निकासी (Drainage System) की कोई ठोस व्यवस्था न होने के कारण हर बारिश में यह स्थिति बनती है। इसके बावजूद आरटीओ प्रशासन और संबंधित विभाग हाथ पर हाथ धरे बैठा है सूत्रों के अनुसार कभी कभी अधिकारियों के चैंबर तक पानी पहुँचने की नौबत आ जाती है और फिर भी निकासी के लिए कोई पंप या स्थायी इंतज़ाम नहीं किए गए हैं।

जनता की माँग है कि जल्द से जल्द परिसर से पानी निकाला जाए और जल निकासी की स्थायी व्यवस्था की जाए ताकि रोज़-रोज़ की इस फजीहत से राहत मिल सके।




एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

@AVS

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top