*अपोलो हॉस्पिटल लखनऊ के विशेषज्ञों द्वारा किडनी ट्रांसप्लांट एवं मूत्र रोग सम्बन्धी समस्याओं का निदान व परामर्श अब प्रयागराज में ही उपलब्ध*

0

 *अपोलो हॉस्पिटल लखनऊ के विशेषज्ञों द्वारा किडनी ट्रांसप्लांट एवं मूत्र रोग सम्बन्धी समस्याओं का निदान व परामर्श अब प्रयागराज में ही उपलब्ध* 

प्रयागराज, 24 जुलाई, 2026: प्रयागराज व आस पास के ज़िलों से प्रयागराज में आने वाले किडनी मरीजों को अब अपने ही शहर में ही किडनी ट्रांसप्लांट सम्बन्धी सुपरस्पेशलिटी विशेषज्ञ परामर्श की सुविधा मिलेगी। प्रयागराज के डॉ अनुराग सिंह किडनी केयर सेण्टर ने अपोलो हॉस्पिटल, लखनऊ के सहयोग से प्रयागराज में ही विशेष किडनी ट्रांसप्लांट ओपीडी की शुरुआत की है जिसका शुभारम्भ शुक्रवार 24 जुलाई 2026 को डॉ अनुराग सिंह एवं डॉ मयंक मोहन अग्रवाल, अपोलो हॉस्पिटल लखनऊ द्वारा किया गया । यह ओपीडी 24 जुलाई से शुरू हो कर प्रत्येक माह के चौथे शुक्रवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ. अनुराग सिंह के किडनी केयर सेंटर, प्रयागराज में संचालित होगी। यहां अपोलोमेडिक्स हॉस्पिटल के यूरोलॉजी व किडनी ट्रांसप्लांट विशेषज्ञ डॉ. मयंक मोहन अग्रवाल मरीजों को परामर्श देंगे।

इस ओपीडी के माध्यम से मरीजों को किडनी ट्रांसप्लांट, किडनी फेल्योर, किडनी कैंसर, प्रोस्टेट एवं ब्लैडर संबंधी समस्याओं, बार-बार होने वाले यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन (यूटीआई), पेशाब में रुकावट, पथरी तथा अन्य जटिल यूरोलॉजिकल रोगों से संबंधित विशेषज्ञ परामर्श उपलब्ध कराया जाएगा।

इस ओपीडी के बारे में बात करते हुए डॉ. अनुराग सिंह ने बताया, “प्रयागराज और आसपास के क्षेत्रों में किडनी फेल्योर, डायलिसिस तथा यूरोलॉजी संबंधी समस्याओं से पीड़ित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। कई मरीजों को विशेषज्ञ किडनी ट्रांसप्लांट एवं यूरोलॉजी परामर्श के लिए दूसरे शहरों की यात्रा करनी पड़ती है। अपोलो हॉस्पिटल्स लखनऊ के सहयोग से शुरू की जा रही यह नियमित ओपीडी मरीजों के लिए विशेषज्ञ सेवाओं को अधिक सुलभ बनाएगी। इस ओ पी डी के माध्यम से मरीजों को किडनी ट्रांसप्लांट की पात्रता, ट्रांसप्लांट से पहले आवश्यक जांच, डोनर मूल्यांकन, उपचार की योजना तथा ट्रांसप्लांट के बाद की देखभाल से संबंधित विस्तृत मार्गदर्शन भी मिल सकेगा। हमें विश्वास है कि यह सहयोग प्रयागराज में किडनी रोगियों के उपचार और देखभाल को और अधिक मजबूत करेगा।”

ओपीडी के शुभारंभ पर डॉ. मयंक मोहन अग्रवाल ने कहा,

“किडनी की बीमारी कई बार शुरुआती चरण में स्पष्ट लक्षण नहीं दिखाती और मरीज विशेषज्ञ तक तब पहुंचता है, जब बीमारी गंभीर अवस्था में पहुंच चुकी होती है। समय पर जांच, उचित उपचार और नियमित फॉलो-अप से किडनी फेल्योर की प्रगति को नियंत्रित किया जा सकता है। जिन मरीजों को किडनी ट्रांसप्लांट की आवश्यकता होती है, उनके लिए समय पर मूल्यांकन, डोनर की जांच और वैज्ञानिक उपचार योजना अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। हाल ही में हमने अपोलो हॉस्पिटल लखनऊ में रोबोटिक किडनी ट्राँसप्लाँट की शुरुआत भी की है जिस कारण यह सर्जरी पहले से और भी ज़्यादा सुरक्षित हो गयी है। साथ ही दूरबीन विधि द्वारा डोनर की सर्जरी भी की जाती है जिससे कम रक्तस्त्राव होता है और मरीज़ को अस्पताल से जल्दी छुट्टी मिल जाती है। प्रयागराज में शुरू की जा रही यह ओपीडी मरीजों को उनके शहर में ही विशेषज्ञ सलाह और आगे के उपचार की स्पष्ट दिशा प्रदान करेगी।”

उन्होंने आगे कहा,

“आधुनिक तकनीकों जैसे रोबोटिक सर्जरी के माध्यम से किडनी कैंसर, प्रोस्टेट, ब्लैडर और अन्य यूरोलॉजिकल रोगों का प्रभावी उपचार संभव है। हमारा उद्देश्य केवल बीमारी का इलाज करना नहीं, बल्कि मरीज को सही समय पर सही उपचार विकल्प उपलब्ध कराना और उसके जीवन की गुणवत्ता को बेहतर बनाना है।”

अपोलोमेडिक्स सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल, लखनऊ के एमडी एवं सीईओ डॉ. मयंक सोमानी ने कहा, “अपोलो हॉस्पिटल्स लखनऊ का उद्देश्य अत्याधुनिक चिकित्सा सेवाओं को लखनऊ से बाहर प्रदेश के अन्य शहरों तक पहुंचाना है। प्रयागराज में किडनी ट्रांसप्लांट एवं यूरोलॉजी ओपीडी की शुरुआत इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इसके माध्यम से मरीजों को अपोलो के अनुभवी विशेषज्ञों की सलाह उनके अपने शहर में उपलब्ध होगी और आवश्यकता पड़ने पर उन्हें उन्नत जांच, सर्जरी एवं किडनी ट्रांसप्लांट के लिए सुव्यवस्थित रूप से मार्गदर्शन दिया जा सकेगा। किडनी रोगों में शीघ्र पहचान और सही उपचार बेहद महत्वपूर्ण है। यह साझेदारी मरीजों को समय पर विशेषज्ञ परामर्श उपलब्ध कराने के साथ-साथ प्रयागराज और आसपास के क्षेत्रों में किडनी स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने में भी सहायक होगी।”



एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

@AVS

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top