*थाना नैनी पुलिस टीम द्वारा अनुचित संसाधनो का उपयोग करते हुए फर्जी नकल करने/कराने के अभियोगों से संबंधित 13 अभियुक्त गिरफ्तार*
आज दिनांक-11.05.2026 को थाना नैनी पुलिस टीम द्वारा वादी कौशिक पोद्दार ग्रुप कैप्टन महाप्रबन्धक कार्मिक एवं प्रशासन 508 आर्मी बेस वर्कशाप नैनी जनपद प्रयागराज की तहरीरी सूचना बावत दिनांक-10.05.2026 को 508 आर्मी बेस वर्कशाप छिवकी प्रयागराज (उ0प्र0) में आयोजित ट्रेड्समैन मेट परीक्षा के निरीक्षण के दौरान पर्यवेक्षण इनविजिलेशन स्टाफ द्वारा अभियुक्त दीपक पुत्र सुभाष निवासी ग्राम सुरबरा जिंद हरियाणा को दूसरे अभ्यर्थी के स्थान पर परीक्षा देते हुए पकड़े जाने पर गिरफ्तार किया गया तथा कब्जे से 01 आधार कार्ड, 01 फोटोग्राफ, 04 शैक्षिक प्रमाण पत्र, 01 निवास प्रमाण पत्र बरामद किया गया । उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के संबंध में थाना नैनी पर मु0अ0सं0 243/2026 धारा 318(4) बीएनएस पंजीकृत किया गया । जिसमें विवेचना के दौरान साक्ष्य संकलन के आधार पर धारा 2/8/10/13(5) सार्वजनिक परीक्षा अनुचित संसाधनो का निवारण अधि0 2024 की बढ़ोत्तरी की गयी ।
आज दिनांक-11.05.2026 को थाना नैनी पुलिस टीम द्वारा वादी कौशिक पोद्दार ग्रुप कैप्टन महाप्रबन्धक कार्मिक एवं प्रशासन 508 आर्मी बेस वर्कशाप नैनी जनपद प्रयागराज की तहरीरी सूचना बावत दिनांक-10.05.2026 को 508 आर्मी बेस वर्कशाँप छिवकी प्रयागराज के परीक्षा हाँल में ब्लूटूथ उपकरणों का उपयोग कर नकल करने तथा अनुचित साधनों का प्रयोग करने वाले अभ्यर्थियों के पकड़े जाने पर गिरफ्तार किया गया तथा कब्जे से 09 ब्लूटूथ डिवाईसेस ट्रांसमिटर, 10 इयर बड, 07 सिम कार्ड, 01 पावर बैंक, 05 मूल आधार कार्ड, 01 ड्राईविंग लाईसेन्स, 01 पैन कार्ड, 03 राईटिंग पैड़, 01 मारूति कार अर्टिगा एचआर 55 एएच 3003 व कार में कुल 07 बैग व 4 मोबाईल फोन तथा 04 फोटो ग्राफ बरामद किया गया । उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के संबंध में थाना नैनी पर मु0अ0सं0 244/2026 धारा 318(4)/112 बीएनएस बनाम 01. हरदीप सिंह पुत्र डलेर सिंह नि0 कुतराना जनपद जिन्द हरियाणा उम्र 21 वर्ष 02. संदीप पुत्र रोहताश नि0-वरोदा जनपद- जिन्द हरियाणा उम्र 26 वर्ष 03. लोकेश पुत्र ओमप्रकाश नि0- निदाना जनपद जिन्द हरियाणा उम्र 20 वर्ष 04. जयदीप पुत्र मुकेश कुमार नि० सुन्धाना जनपद रोहतक हरियाणा उम्र 22 वर्ष 05. तेजनारायण पुत्र उमाशंकर सिंह नि0 उर्जानगर दानापुर जनपद पटना बिहार उम्र 26 वर्ष 06. तुषार पुत्र राकेश कुमार भरन जनपद रोहतक हरियाणा उम्र 20 वर्ष 07. दीपक कुमार पुत्र रणवीर सिंह नि0 दनाना जनपद भिवाणी हरियाणा उम्र 23 वर्ष 08. राहुल कुमार पुत्र ईश्वरलाल नि0 कनवास जनपद दौसा राजस्थान उम्र 26 वर्ष 09. संजीव पुत्र सुशील कुमार नि0 नरवाना जनपद जिन्द हरियाणा उम्र 29 वर्ष 10. अखिल पुत्र बलराज नि0 कसन जनपद कैथल हरियाणा उम्र 21 वर्ष 11. नरेश सिंह पुत्र हरवीर सिंह नि0 जारूआ कटरा थाना मलपुरा जनपद आगरा उम्र 21 वर्ष 12. गुरसब पुत्र भरत पाल नि0 बानपुर पोस्ट देवाल जनपद कैथल हरियाणा के विरूद्ध पंजीकृत किया गया । उक्त अभियोग में विवेचना के क्रम में घटनास्थल निरीक्षण तथा अन्य संकलित साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम विवेचना अंतर्गत धारा-112(2)/318(2)/318(4) बीएनएस व 2क/4/8/9/11/13(5) सार्वजनिक परीक्षा अनुचित संसाधनों का निवारण अधिनियम 2024 में प्रचलित है । नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी ।
*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-*
1. दीपक पुत्र सुभाष निवासी ग्राम सुरबरा जिंद हरियाणा, उम्र करीब 24 वर्ष । (मु0अ0सं0 243/2026 से संबंधित)
2. हरदीप सिंह पुत्र डलेर सिंह नि0 कुतराना जनपद जिन्द हरियाणा उम्र 21 वर्ष ।
3. संदीप पुत्र रोहताश नि0-वरोदा जनपद- जिन्द हरियाणा उम्र 26 वर्ष ।
4. लोकेश पुत्र ओमप्रकाश नि0- निदाना जनपद जिन्द हरियाणा उम्र 20 वर्ष ।
5. जयदीप पुत्र मुकेश कुमार नि० सुन्धाना जनपद रोहतक हरियाणा उम्र 22 वर्ष ।
6. तेजनारायण पुत्र उमाशंकर सिंह नि0 उर्जानगर दानापुर जनपद पटना बिहार उम्र 26 वर्ष ।
7. तुषार पुत्र राकेश कुमार भरन जनपद रोहतक हरियाणा उम्र 20 वर्ष ।
8. दीपक कुमार पुत्र रणवीर सिंह नि0 दनाना जनपद भिवाणी हरियाणा उम्र 23 वर्ष ।
9. राहुल कुमार पुत्र ईश्वरलाल नि0 कनवास जनपद दौसा राजस्थान उम्र 26 वर्ष ।
10. संजीव पुत्र सुशील कुमार नि0 नरवाना जनपद जिन्द हरियाणा उम्र 29 वर्ष ।
11. अखिल पुत्र बलराज नि0 कसन जनपद कैथल हरियाणा उम्र 21 वर्ष ।
12. नरेश सिंह पुत्र हरवीर सिंह नि0 जारूआ कटरा थाना मलपुरा जनपद आगरा उम्र 21 वर्ष ।
13. गुरसब पुत्र भरत पाल नि0 बानपुर पोस्ट देवाल जनपद कैथल हरियाणा उम्र 28 वर्ष ।
*पंजीकृत अभियोग/आपराधिक इतिहास-*
1. मु0अ0सं0 243/2026 धारा 318(4) बीएनएस व 2/8/10/13(5) सार्वजनिक परीक्षा अनुचित संसाधनो का निवारण अधि0 2024 थाना नैनी कमि0 प्रयागराज ।
2. मु0अ0सं0 244/2026 धारा 112(2)/318(4)/318(2) बीएनएस व 2(क)/4/8/9/11/13(5) सार्वजनिक परीक्षा अनुचित संसाधनो का निवारण अधि0 2024 थाना नैनी कमि0 प्रयागराज ।
*बरामदगी का विवरण-*
*मु0अ0सं0 243/2026 उपरोक्त-*
01 आधार कार्ड, 01 फोटोग्राफ, 04 शैक्षिक प्रमाण पत्र, 01 निवास प्रमाण पत्र
*मु0अ0सं0 244/2026 उपरोक्त-*
09 ब्लूटूथ डिवाईसेस ट्रांसमिटर, 10 इयर बड, 07 सिम कार्ड, 01 पावर बैंक, 05 मूल आधार कार्ड, 01 ड्राईविंग लाईसेन्स, 01 पैन कार्ड, 03 राईटिंग पैड़, 01 मारूति कार अर्टिगा एचआर 55 एएच 3003 व कार में कुल 07 बैग व 4 मोबाईल फोन तथा 04 फोटो ग्राफ
*गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-*
1. प्र0नि0 बृजकिशोर गौतम, थाना नैनी कमि0 प्रयागराज ।
2. उ0नि0 यश कुमार तिवारी, थाना नैनी कमि0 प्रयागराज ।
3. उ0नि0 मनोज सिंह, थाना नैनी कमि0 प्रयागराज ।



