*प्रयागराज के अरहम इब्तेशाम का एचपीआरएल में चयन, बने ऑफिसर इंजीनियर*
प्रयागराज। शहर के करेली क्षेत्र निवासी मोहम्मद अरहम इब्तेशाम ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर बड़ी सफलता हासिल करते हुए हिन्दुस्तान पेट्रोलियम राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड (एचपीआरएल) में ऑफिसर इंजीनियर पद पर चयन प्राप्त किया है। अरहम वर्तमान में राजीव गांधी इंस्टीट्यूट आफ पैट्रोलियम टेक्नोलॉजी से बी.टेक केमिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे थे।
अरहम ने अपनी स्कूली शिक्षा बॉयज हाई स्कूल एंड कॉलेज से पूरी की। उन्होंने वर्ष 2019 में आईसीएसई परीक्षा में 94 प्रतिशत अंक प्राप्त किए, जबकि वर्ष 2021 में आईएससी परीक्षा 96 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण की। इसके बाद उन्होंने आरजीआईपीटी से बी.टेक में 9.29 सीजीपीए प्राप्त कर पीएसयू में अपना स्थान बनाते हुए प्रयागराज का नाम रोशन किया।
अरहम की माता तसनीम फातमा हमीदिया गर्ल्स इंटर कॉलेज में शिक्षिका हैं, जबकि पिता आज़म महमूद उसी विद्यालय में हेड क्लर्क के पद पर कार्यरत हैं। उनके छोटे भाई मोहम्मद अरीब हमजा यूनाइटेड कॉलेज में बीबीए के छात्र हैं।
अपनी सफलता का श्रेय अरहम ने माता-पिता, गुरुजनों और शुभचिंतकों को दिया है। उनकी उपलब्धि से परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।




