नैनी थाना क्षेत्र के मडौका रोड के अन्तर्गत प्रापर्टी डीलर को गोली मारकर हुई हत्या

0

 नैनी थाना क्षेत्र के मडौका रोड के अन्तर्गत प्रापर्टी डीलर को गोली मारकर हुई हत्या

प्रयागराज के नैनी थाना क्षेत्र के मडौका में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मार कर हत्या कर दी गई। सूत्रों अनुसार मृतक  अजहरुद्दीन उर्फ बुद्ध 36 वर्ष  दोपहर को लगभग 4 बजे अपने ऑफिस पहुंचा जहां पर पहले से मौजूद उसके पार्टनर बृजेश निषाद और अरविंद भारतीय पहले से ही ऑफिस में मौजूद थे किसी बात पर उनकी आपस में बहस हो गई इसके बाद उनमें से किसी ने मृतक प्रॉपर्टी डीलर  अजहरुद्दीन को गोली मार दी गोली उसके दाहिने कनपटी में मारी गई इसके बाद शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तब तक हत्यारे सफेद रंग की वेगनर कार में भाग निकले। 

इस विषय पर जानकारी देते हुए पुलिस उपायुक्त यमुनानगर कमिश्नरेट विवेक कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि डायल 112 पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची एवं घायल  अजहरुद्दीन को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां पर डॉक्टर ने मृत्य घोषित कर दिया 

उन्होंने यह भी बताया कि इस पूरे मामले में संदेह के आधार पर दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है और उनसे पूछताछ जारी है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने तक इस दौरान घटना में पुलिस और एसओजी की टीम द्वारा मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर आग्रीम कारवाई की जायेगी 



एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

@AVS

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top