वाहन की फिटनेस की समास्या को लेकर ई-रिक्शा एवं टैक्सी यूनियन द्वारा आर टी ओ विभाग को दिया ज्ञापन
प्रयागराज धुमनगंज ट्रांसपोर्ट नगर आर टी ओ आफिस में आज सम्भागीय परिवहन अधिकारी को ई रिक्शा यूनियन एवं टैक्सी यूनियन यूनियन के पदाधिकारी द्वारा एक ज्ञापन के माध्यम से परिवहन मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को अवगत कराया की विगत पहली जनवरी 2026 से समस्त टैक्सी और यह ई रिक्शा तथा बड़े वाणिज्य वाहनों का फिटनेस प्रयागराज की जगह मिर्जापुर में कराए जाने का विरोध किया है यूनियन के उपाध्यक्ष रघुनाथ द्विवेदी ने यह बताया कि जहां हमारे टैक्सी और सीएनजी टेंपो का परमिट 16 किलोमीटर है तथा शहर से देहांत तक है तो ऐसे वाहन अन्य जिले में कैसे जा सकते हैं
यदि वाहन की फिटनेस समाप्त हो गई है और रास्ते में कोई घटना घट जाती है तो उसके जिम्मेदारी क्या संभागीय परिवहन अधिकारी लेंगे यूनियन के द्वारा यह मांग की गई है कि जहां ई-रिक्शा हल्के वाहन से प्रतिदिन कमाने वाले चालकों का परिवार का पालन पोषण हो रहा है ऐसे में यदि उनकी फिटनेस प्रयागराज की जगह मिर्जापुर से कराई जाएगी तो रोज दिन भर कड़ी मेहनत करके अपने परिवार का पालन पोषण करतें हैं सुबह से शाम प्रयागराज मिर्जा में बीत जाने पर चालक अपने परिवार का पालन कैसे करेगा ऐसे में जो गलत है इसका हम लोग विरोध करते हैं
और यदि यह मांग 15 तारीख को हमारी मांग नहीं पूरी होती तो प्रयागराज में सभी वाणिज्य वाहन के मालिक एक साथ बैठक करके हड़ताल की घोषणा करेंगे जिससे सभी सम्पूर्ण जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियो ने आज परिवहन विभाग के आरटीओ प्रशासनिक श्री राजीव चतुर्वेदी जी को ज्ञापन दिया और उनसे मांग की गई कि इस ज्ञापन को उत्तर प्रदेश सरकार को अवगत कराकर जल्द से जल्द वाणिज्य वाहनों की फिटनेस प्रयागराज में शुरू कराई जाए
इस ज्ञापन देते समय मौके पर यूनियन उपाध्यक्ष रघुनाथ द्विवेदी भाई सतीश जायसवाल ननकऊ मिश्रा आमिर खान रिंकू राय राजेश राय संतोष यादव निशांत रस्तोगी भरत दादू धर्मेन्द्र जायसवाल राजेश राय बिछी जायसवाल धीरेन्द्र मिश्रा गुलाब सिंह बबलू जायसवाल नईम खान संदीप सिंह रजीत साहू टोटी राजाराम मिश्र मुन्नासिंह यादव अभिषेक केसरवानी आदि लोग भारी संख्या में ई-रिक्शा एवं टैक्सी चालक आदि लोग उपस्थित थे





