नैनी प्रेस क्लब यमुना पार में पदाधिकारी का हुआ सर्वसम्मति से गठन

0

 सुनील केसरवानी अध्यक्ष, महामंत्री बने अजय सिंह 

नैनी प्रेस क्लब यमुनापार के संयोजक बने सुनील गिरि 

नैनी, प्रयागराज। रविवार को नैनी स्थित न्यू स्वयंवर गेस्ट हाउस में यमुनापार के पत्रकारों की बैठक हुई। जिसमें सर्वसम्मति से नैनी प्रेस क्लब यमुनापार का संयोजक सुनील गिरि को बनाया गया। 

जबकि अध्यक्ष सुनील केसरवानी और महामंत्री अजय सिंह को सर्व सम्मति से चुना गया। अभय प्रताप सिंह को संयुक्त सचिव, मिथिलेश त्रिपाठी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, दिवाकर पाल और प्रिया मिश्रा को उपाध्यक्ष, अशरफ अली को कोषाध्यक्ष, मुकेश विश्वकर्मा को संगठन मंत्री, शिवम वर्मा को आय-व्यय निरीक्षक, राकेश गुप्ता को प्रचार मंत्री चुना गया। वेदानंद विश्वकर्मा, सुहेल अकरम और गिरजा शंकर तिवारी को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में चुना गया। सूर्य प्रकाश त्रिपाठी और सूबेदार सिंह संरक्षक बनाया गया।

 बैठक में उपस्थित पत्रकारों के कहा कि संगठन बनने से अब पत्रकार निर्भीक होकर पत्रकारिता कर पाएंगें। वहीं निष्पक्ष और बेबाक  पत्रकारिता के क्षेत्र में यह मजबूत कदम होगा।

 बैठक में उपस्थित पत्रकारों ने चुने गए पदाधिकारियों को माला पहनकर और मिठाई खिलाकर स्वागत करते हुए बधाई दी।



एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

@AVS

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top