*​कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए पर्यवेक्षकों की घोषणा की; इरशाद उल्ला और मोहम्मद इरफ़ान को मिली बड़ी जिम्मेदारी*

0

​कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए पर्यवेक्षकों की घोषणा की; इरशाद उल्ला और मोहम्मद इरफ़ान को मिली बड़ी जिम्मेदारी* 


नई दिल्ली/प्रयागराज:

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के अल्पसंख्यक विभाग ने आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए कमर कस ली है। विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री इमरान प्रतापगढ़ी की स्वीकृति के बाद पश्चिम बंगाल के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के लिए पर्यवेक्षकों (Observers) की आधिकारिक सूची जारी कर दी गई है।

​इस महत्वपूर्ण सूची में प्रयागराज के दो प्रमुख चेहरों को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है:

​इरशाद उल्ला: इन्हें चोपड़ा-28 (CHOPRA-28) विधानसभा क्षेत्र का पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।

​मोहम्मद इरफ़ान: इन्हें इंग्लिश बाज़ार-51 (ENGLISH BAZAR-51) विधानसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी दी गई है।

​राष्ट्रीय समन्वयक (प्रभारी पश्चिम बंगाल) डॉ. जमाल हसन द्वारा जारी इस पत्र के अनुसार, इन नियुक्तियों का मुख्य उद्देश्य चुनाव के दौरान धरातल पर सांगठनिक मजबूती प्रदान करना और अल्पसंख्यक समाज को पार्टी के साथ जोड़ना है।

​इरशाद उल्ला और मोहम्मद इरफ़ान की नियुक्ति पर समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है। दोनों नेताओं ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगे और पश्चिम बंगाल में कांग्रेस की विजय सुनिश्चित करने हेतु हर संभव प्रयास करेंगे।




एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

@AVS

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top