*पुलिस आयुक्त एवं जिलाधिकारी ने उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती परीक्षा-2025 को निष्पक्ष, पारदर्शी व शुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराये जाने के दृष्टिगत परीक्षा के प्रथम दिन पुलिस लाइन में बनाये गये कंट्रोल रूम एवं परीक्षा केन्द्र का किया निरीक्षण*

0

 *पुलिस आयुक्त एवं जिलाधिकारी ने उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती परीक्षा-2025 को निष्पक्ष, पारदर्शी व शुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराये जाने के दृष्टिगत परीक्षा के प्रथम दिन पुलिस लाइन में बनाये गये कंट्रोल रूम एवं परीक्षा केन्द्र का किया निरीक्षण*

उत्तर प्रदेश होमगार्डस के पदों पर एनरोलमेंट-2025 की दिनांकः 25, 26 व 27 अप्रैल 2026 को लिखित परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। 

शनिवार को आयोजित परीक्षा को निष्पक्ष, शुचितापूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से सम्पन्न कराये जाने को दृष्टिगत पुलिस कमिश्नर श्री जोगेंद्र कुमार व जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा द्वारा पुलिस लाइन में बनाये गये कंट्रोल रूम तथा क्रास्थवेट गर्ल्स इण्टर कालेज सहित अन्य कालेजों में बनाये गये परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान पुलिस आयुक्त एवं जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों, केन्द्र व्यवस्थापकों को जिम्मेदारी, संवेदनशीलता व निर्धारित गाइडलाइन का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करते हुए परीक्षा को सकुशल ढंग से सम्पन्न कराये जाने के निर्देश दिए। उन्होंने परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु नियुक्त सेक्टर मजिस्टेªटों को परीक्षा अवधि के दौरान अपने सेक्टर के परीक्षा केन्द्रों पर भ्रमणशील रहकर परीक्षा को सकुशलढंग से सम्पन्न कराने एवं परीक्षा की समाप्ति के उपरांत परीक्षा सामग्री को जमा कराना सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर बनाये हुए सीसीटीवी कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर कैमरो के माध्यम से हो रही मॉनिटरिंग को भी देखा।


       उल्लेखनीय है कि परीक्षा का आयोजन जनपद के 37 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में दिनांक 25, 26 एवं 27 अप्रैल 2026 को आयोजित की जा रही है। प्रथम पाली की परीक्षा का आयोजन प्रातः 10ः00 बजे से मध्याह्न 12ः00 बजे तक एवं द्वितीय पाली की परीक्षा का आयोजन अपराह्न 3ः00 बजे से सायं 5ः00 बजे तक किया जाएगा।




एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

@AVS

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top