हत्या के अभियोग से सम्बंधित 03 वांछित अभियुक्त थाना फूलपुर पुलिस टीम द्वारा गिरफ्ता
*जोन गंगानगर, कमिश्नरेट प्रयागराज ।*
*हत्या के अभियोग से सम्बन्धित 03 वांछित अभियुक्त थाना फूलपुर पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार*
दिनांक-23.04.2026 को थाना फूलपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम संदलपुर मलेथूया में 01 युवती का शव मिलने की सूचना पर पुलिस उपायुक्त गंगानगर, सहायक पुलिस आयुक्त फूलपुर व फील्ड यूनिट द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा स्थानीय पुलिस द्वारा मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही करायी गयी । उक्त प्रकरण में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना फूलपुर पर मु0अ0सं0-129/26 धारा-103(1) भा0न्या0सं0 पंजीकृत कर घटना के सफल अनवारण हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया ।
*कृत कार्यवाही का विवरण-*
श्रीमान् पुलिस आयुक्त महोदय व अपर पुलिस आयुक्त के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान् पुलिस उपायुक्त गंगानगर व अपर पुलिस उपायुक्त गंगानगर के कुशल पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस आयुक्त फूलपुर के कुशल नेतृत्व में गंगानगर-जोन के थाना फूलपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0-129/26 धारा-103(1) भा0न्या0सं0 से सम्बन्धित 03 वांछित अभियुक्त 1. मोनिस पटेल पुत्र लाल बहादुर पटेल 2. विकास पटेल पुत्र लालबहादुर पटेल 3. लालबहादुर पटेल पुत्र स्व0 अयोध्या प्रसाद निवासीगण संदलपुर मलेथुआ थाना फूलपुर कमिश्नरेट प्रयागराज को थाना फूलपुर पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक-24.04.2026 को थाना फूलपुर क्षेत्रान्तर्गत परासिनपुर स्थित नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी ।
*पूछताछ का विवरण-*
गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ पर यह तथ्य प्रकाश में आया कि अभियुक्त मोनिस पटेल उपरोक्त का मृतका के साथ पिछले करीब 2 वर्षों से प्रेम सम्बंध था तथा एक दूसरे से फोन पर बात-चीत करते थे । अभियुक्त मोनिस पटेल उपरोक्त के परिजनों द्वारा किसी दूसरे लड़की के साथ मोनिस की शादी तय कर दी गयी थी जिसको लेकर मृतका मोनिस से नाराज रहती थी व अभियुक्त मोनिस व उसके परिजनों पर शादी का दबाव बना रही थी । इसी बात को लेकर उपरोक्त अभियुक्तों द्वारा दिनांक-22/23.04.2026 की रात्रि में योजनाबद्ध तरीके से मृतका का गला दबा कर हत्या कर दिया गया और शव को उसके मकान के बगल स्थित खण्डहर मे नीम के पेड की नीचे फेक दिया था
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण–*
1. मोनिस पटेल पुत्र लाल बहादुर पटेल निवासी ग्राम संदलपुर मलेथुआ थाना फूलपुर कमिश्नरेट प्रयागराज, उम्र करीब 21 वर्ष ।
2. विकास पटेल पुत्र लालबहादुर पटेल निवासी संदलपुर मलेथुआ थाना फूलपुर कमिश्नरेट प्रयागराज, उम्र करीब 23 वर्ष ।
3. लालबहादुर पटेल पुत्र स्व0 अयोध्या प्रसाद निवासी संदलपुर मलेथुआ थाना फूलपुर कमिश्नरेट प्रयागराज, उम्र करीब 65 वर्ष ।
*सम्बन्धित अभियोग का विवरण-*
मु0अ0सं0-129/26 धारा-103(1) भा0न्या0सं0 थाना फूलपुर कमिश्नरेट प्रयागराज ।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*
1. प्र0नि0 शेषनाथ पाल, थाना फूलपुर कमिश्नरेट प्रयागराज ।
2. व0उ0नि0 सौरभ पाण्डेय, थाना फूलपुर कमिश्नरेट प्रयागराज ।
3. उ0नि0 शैलेन्द्र कुमार, थाना फूलपुर कमिश्नरेट प्रयागराज ।
4. हे0का0 मृत्युन्जय सिंह, थाना फूलपुर कमिश्नरेट प्रयागराज ।
5. का0 संजय यादव, थाना फूलपुर कमिश्नरेट प्रयागराज ।



