तीन दिवसीय RPL प्रशिक्षण से सशक्त हुए नगर निगम भोपाल के सफाई कर्मी भोपाल।

0


 तीन दिवसीय RPL प्रशिक्षण से सशक्त हुए नगर निगम भोपाल के सफाई कर्मी भोपाल।

शहर की स्वच्छता व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से टाटा स्ट्राइव (Tata STRIVE) एवं आईएचसीएल (IHCL) के संयुक्त तत्वावधान में नगर निगम भोपाल के सफाई कर्मियों के लिए तीन दिवसीय Recognition of Prior Learning (RPL) प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला नगर निगम के आईएसबीटी सभागार में संपन्न हुई, जिसमें बड़ी संख्या में सफाई कर्मियों ने भाग लिया।

प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को आधुनिक स्वच्छता तकनीकों, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन (Waste Management) तथा कचरे के उचित पृथक्करण (Segregation of Waste) के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही, उन्हें यह भी सिखाया गया कि किस प्रकार आम नागरिकों को सार्वजनिक स्थानों पर कचरा न फैलाने के लिए प्रेरित किया जा सकता है।

कार्यक्रम में स्वच्छ भारत अभियान के प्रति जागरूकता बढ़ाने, समाज में स्वच्छता के महत्व को समझाने, तथा जनसहभागिता को प्रोत्साहित करने पर विशेष जोर दिया गया। इसके अलावा, सत्रों में लैंगिक समानता (Gender Equality), शिक्षा का महत्व और कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न की रोकथाम (POSH) जैसे महत्वपूर्ण सामाजिक विषयों पर भी चर्चा की गई।

प्रशिक्षण के अंत में प्रतिभागियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम उनके कौशल को निखारने के साथ-साथ उन्हें अपने कार्य के प्रति और अधिक जागरूक एवं जिम्मेदार बनाते हैं। आयोजकों ने विश्वास व्यक्त किया कि यह पहल शहर को स्वच्छ और स्वस्थ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। 

भोपल-MP-रिपोटर-कविता विश्वकर्मा

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

@AVS

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top