मां छोहरिया के आशीर्वाद से 26वां , सर्वजातीय 108 निर्धन बेटियों का सामूहिक विवाह हुआ संपन्न...
नव विवाहित जोड़ों को मिला माननीय जनों का आशीर्वाद...* सात फेरों में बंध गए 108 जोड़े...
लखनऊ चिनहट* / स्थित मां सिद्धिदात्री छोहरियां शक्तिपीठ (बड़की देवी )मंदिर, पर 28 मार्च 2026 को हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 26 वां, 108 निर्धन बेटियों का सर्वजातीय विवाह समारोह बड़े ही धूमधाम से संपन्न हुआ । यह संपूर्ण भव्य आयोजन मंदिर के महंत लल्ला बाबा जी के सानिध्य में सम्पन्न हुआ । इसमें बहुत से माननीय जन एवं भक्तों का सहयोग रहा। इस कार्यक्रम में हमारे आदरणीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज के प्रतिनिधि डॉक्टर सिद्धनाथ तिवारी जी ने विशेष रूप से उपस्थित होकर नवदम्पत्तियों को सुखमय जीवन का आशीर्वाद प्रदान किया। साथ ही क्षेत्रीय (बीकेटी) विधायक माननीय योगेश शुक्ला जी और उनके साथ समाजसेवी एवं मंदिर के संरक्षक शैलेंद्र पांडे, पुर्व -5 के मंडल अध्यक्ष'सरवन कुमार मिश्रा, मंडल उपाध्यक्ष श्री राजेश कुमार जी मंडल उपाध्यक्ष' श्री नीरज गुप्ता जी, प्रदीप सिंह (बबलू) ,संदीप सिंह (रिंकू) एवं बहुत से अन्य माननीय गण भी उपस्थित रहे।
सभी ने नव विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान कर उनके सुख में समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की ।
इस विवाह उत्सव में लाखों भक्तो ने विवाह उत्सव, भव्य मेले एवं भंडारे के प्रसाद का आनंद लिया।


