मोहब्बत के इफ्तार में मिटा भेदभाव राहुल गांधी की तस्वीर के साथ रोजेदारों ने खोला रोजा

0

 प्रयागराज: ' *मोहब्बत के इफ्तार' में मिटा भेदभाव, राहुल गांधी की तस्वीर के साथ रोज़ेदारों ने खोला रोज़ा* 

प्रयागराज। संगम नगरी प्रयागराज में आपसी सौहार्द और भाईचारे की एक अनोखी मिसाल देखने को मिली। कांग्रेस नेता इरशाद उल्ला के नेतृत्व में आयोजित एक इफ्तार पार्टी में न केवल गंगा-जमुनी तहजीब की झलक दिखी, बल्कि यह आयोजन राजनीतिक और सामाजिक संदेश का केंद्र भी बन गया।  तस्वीर के जरिए दिया 'मोहब्बत' का संदेश

इस इफ्तार की सबसे खास बात यहाँ मौजूद राहुल गांधी की एक बड़ी तस्वीर रही। इस तस्वीर पर विशेष रूप से लिखा था:

"मोहब्बत का इफ्तार - नो हिंदू मुसलमान"

आयोजन के दौरान रोज़ेदारों ने राहुल गांधी की इसी तस्वीर के सामने बैठकर अपना रोज़ा खोला। यह संदेश सीधे तौर पर नफरत को खत्म करने और समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने की विचारधारा को समर्पित था।कांग्रेस नेता इरशाद उल्ला ने इस मौके पर कहा:

"आज देश को जोड़ने वाली राजनीति की जरूरत है। राहुल गांधी जी की 'मोहब्बत की दुकान' के विचार को आगे बढ़ाते हुए हमने इस 'मोहब्बत के इफ्तार' का आयोजन किया है। यहाँ कोई हिंदू या मुसलमान नहीं है, यहाँ सब इंसान हैं और भारत की साझा संस्कृति का हिस्सा हैं।"एक ही दस्तरख्वान पर बैठकर फल और पकवान साझा किए।

 हिंदू-मुस्लिम एकता का यह दृश्य प्रयागराज की उस पुरानी संस्कृति को जीवंत कर गया, जहाँ त्योहार मजहब देखकर नहीं, बल्कि दिल से मनाए जाते हैं। रोज़ा खोलने वाले शालिनी गुप्ता, मीना सिंह, शैल गुप्ता, अशफिया परवीन, रोहित वर्मा, विक्रम साहू,पूजा साहू , आदर्श मिश्रा, शरीक,मोo सुहैल,मोo शादाब, आकिब कमल, आबिद कमाल,




एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

@AVS

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top