बहादुरगंज दारा शाही मस्जिद में तरावीह का दौर मुकम्मल होने पर पेश इमाम अली मियां का किया गया इस्तकबाल
प्रयागराज, शुक्रवार, 06 मार्च 2026
शाही मस्जिद में तरावीह का दौर मुकम्मल होने पर पेश इमाम किया गया इस्तकबाल
प्रयागराज बहादुर गंज इलाहाबाद की सब से बड़ी खानकाह हजरत शेख शाह मुहीब उल्लाह दादा मियां बहादुरगंज की शाही मस्जिद में तरावीह का दौर मुकम्मल हुआ शाह मुहीब उल्लाह दादा मियां के सज्जादा नशीन और शाही मस्जिद के इमाम अली मियां ने हर साल की तरह इस साल भी माहे रमजान में तरावीह को मुकम्मल कराया। इस मौके पर शाही मस्जिद के इमाम अली मियां ने मुल्क में अमन शांति और आपसी भाई चारे के लिए खास दुआ भी की गई।
अली मियां ने बताया यह शाही मस्जिद बादशाह शाहजहां ने अपने बड़े बेटे दारा शीकोह के जरिए दादा मियां की याद में 1643 ईं्में बनवाया था दारा शिकोह दादा मियां का शागिर्द भी था । अली मियां ने बताया कि जब से यह शाही मस्जिद बनी है तब से 13 पीढ़ी गुजर गई और आज भी शाह मुहीब उल्लाह दादा मियां की औलाद ही इस मस्जिद में इमामत करती चली आ रही है । इस शाही मस्जिद मे अन्दर से बाहर तक मुगल कालीन सभ्यता देखने को मिलती हैं मस्जिद के अंदर और बाहर मुगल कालीन कला का की साफ झलक दिखती हैं,
तरावीह मुक्कमल होने पर लोगो नें पेश इमाम अली मियाँ को मिलकर लोगों ने माला पहनाकर स्वागत किया और लोगो नें दुआएं ली गले मिलकर मुबारक बाद दिया




