एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट की मांग को लेकर अधिवक्ताओं का जोरदार प्रदर्शन, राष्ट्रपति को भेजा गया ज्ञापन
प्रयागराज।
एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट को शीघ्र लागू कराने की मांग को लेकर आज अधिवक्ताओं ने सड़क पर उतरकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ताओं ने एकजुट होकर न्यायिक व्यवस्था से जुड़े लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग उठाई।
इस अवसर पर एडीएम सिटी के माध्यम से माननीय राष्ट्रपति महोदय को एक ज्ञापन भेजा गया, जिसमें अधिवक्ताओं के साथ-साथ पत्रकारों एवं पंजीकृत संस्थाओं को भी सुरक्षा प्रदान किए जाने की मांग प्रमुख रूप से शामिल रही।
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए मोहम्मद हन्जला फारूकी (सद्दाम) ने कहा कि अधिवक्ता और पत्रकार लोकतंत्र के स्तंभ हैं, लेकिन आए दिन उन पर हो रहे हमले चिंता का विषय हैं। जब तक एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू नहीं होगा, तब तक अधिवक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं हो सकती। उन्होंने सरकार से मांग की कि अधिवक्ताओं, पत्रकारों एवं रजिस्टर्ड संस्थाओं को तत्काल प्रभाव से कानूनी सुरक्षा दी जाए।
इस विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से
प्रकाश द्विवेदी, रत्नेश यादव, ट्विंकल शिव विमल श्रीवास्तव, सुनीता, मोहम्मद हन्जला फारूकी (सद्दाम), गुप्ता, चंद्रावती, अश्वनी कुमार श्रीवास्तव, छविराम यादव, विनय कुमार गुप्ता, संदीप मौर्य ‘शेष’, प्रकाश चौरसिया, शरद कुमार गुप्ता, शरद यादव, राकेश जयसवाल, फरीदुद्दीन, सुरेंद्र बरौलिया, सुशील कुमार पांडेय, आयुष मिश्रा, मनोज कुमार गौतम, नरेन्द्र पांडेय, धीरेन्द्र यादव, आलोक मिश्र, राज बरौलिया, आशीष पाल, सुधीर, एडवोकेट राशिद, कुमार तिवारी, नितिन दुबे सहित सैकड़ों अधिवक्ता शामिल रहे।
अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू नहीं किया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

