*पहलगाम की बर्फीली चोटियों पर प्रयागराज का परचम, 15 यूपी बटालियन एन सी सी के कैडेट्स बढ़ा रहे हैं उत्तर प्रदेश का गौरव*

0

पहलगाम की बर्फीली चोटियों पर प्रयागराज का परचम, 15 यूपी बटालियन एन सी सी के कैडेट्स बढ़ा रहे हैं उत्तर प्रदेश का गौरव

प्रयागराज | राष्ट्रीय कैडेट कोर निदेशालय उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए एन सी सी ग्रुप मुख्यालय प्रयागराज अन्तर्गत 15वीं यूपी बटालियन एन सी सी प्रयागराज के कॉर्पोरल अवनीश कुमार मौर्य एवं कैडेट अंश चौरसिया जम्मू-कश्मीर के पहलगाम एवं सोनमर्ग क्षेत्र में आयोजित माउंटेनियरिंग एवं स्कीइंग कोर्स में सहभागिता कर प्रदेश व जनपद का मान बढ़ा रहे हैं। यह प्रशिक्षण 19 जनवरी से 02 फरवरी 2026 तक आयोजित किया जा रहा है।

कश्मीर की मनोहारी वादियों में स्थित जवाहर पर्वतारोहण एवं शीतकालीन खेल संस्थान के सान्निध्य में संचालित इस पर्वतारोहण पाठ्यक्रम के माध्यम से कैडेट्स कठिन भौगोलिक परिस्थितियों में साहस, अनुशासन, आत्मविश्वास एवं नेतृत्व कौशल का व्यवहारिक प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। बर्फ से ढकी चोटियों पर अभ्यास करते हुए ये कैडेट न केवल अपने शारीरिक व मानसिक सामर्थ्य को सुदृढ़ कर रहे हैं, बल्कि “एकता और अनुशासन” के एन सी सी मंत्र को भी साकार कर रहे हैं।


15 यूपी बटालियन एन सी सी प्रयागराज की कमान अधिकारी कर्नल ऋतु श्रीवास्तव रावत के कुशल नेतृत्व, मार्गदर्शन एवं प्रेरणादायी दिशा-निर्देशन में कैडेट्स निरंतर साहसिक गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता निभा रहे हैं। उनका यह प्रयास यह प्रमाणित करता है कि प्रयागराज की धरती केवल संगम और संस्कृति की ही नहीं, बल्कि शौर्य, संकल्प और राष्ट्रसेवा की भी सशक्त पहचान है।

पहलगाम की राजसी पर्वतमालाओं के बीच प्रशिक्षण प्राप्त करते ये कैडेट हर कदम पर नई ऊँचाइयों को छूते हुए उत्तर प्रदेश, प्रयागराज एवं 15 यूपी बटालियन एन सी सी प्रयागराज के गौरव को राष्ट्रीय फलक पर और अधिक उज्ज्वल कर रहे हैं। यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ी के कैडेट्स के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी और राष्ट्र निर्माण में एन सी सी की सशक्त भूमिका को और मजबूत करेगी।



एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

@AVS

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top