प्रयागराज नैनी प्रेस क्लब यमुनापार में चित्रकूट के बरगढ निवासी व्यापारी अशोक केसरवानी के 12 वर्षीय बेटे आयुष केसरवानी की निर्मम हत्या किए जाने के विरोध में नैनी मेवा लाल बगिया चौराहे पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई

0

 प्रयागराज नैनी प्रेस क्लब यमुनापार में चित्रकूट के बरगढ निवासी व्यापारी अशोक केसरवानी के 12 वर्षीय बेटे आयुष केसरवानी की निर्मम हत्या किए जाने के विरोध में नैनी मेवा लाल बगिया चौराहे पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई

चित्रकूट के बरगढ़ निवासी व्यापारी अशोक केसरवानी के 12 वर्षीय बेटे आयुष केसरवानी  की निर्मम हत्या किए जाने के विरोध में बुधवार को नैनी के मेवालाल बगिया तिराहे पर नैनी प्रेस क्लब यमुनापार के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मिथलेश त्रिपाठी की ओर से श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। जिसमें नैनी व्यापार मंडल और कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी संयुक्त रूप से शामिल हुए। जिसमें नैनी व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और नैनी प्रेस क्लब के सदस्यों ने मृतक आयुष के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके साथ दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से मृतक की आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए शोक सभा को समाप्त किया। 

नैनी व्यापार मंडल के अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने कहा कि मौजूदा प्रदेश सरकार से हम इस तरह की घटनाओं पर तत्काल रोक लगाने की मांग के साथ आरोपियों की गिरफ्तारी और परिवार को सुरक्षा दी जाए। व्यापारी नेता सुभाष चंद्र केसरवानी ने कहा कि आयुष केसरवानी की हत्या अत्यंत निंदनीय है। जिसकी जितनी निंदा की जाए वह कम है। भाजपा सरकार में अपराध पर अंकुश लगाने की जरूरत है। कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता नयन कुमार कुशवाहा ने इस घटना आने परिवार के साथ समाज को झकझोर कर रख दिया है। सरकार से पीड़ित परिवार को 25 लख रुपए मुआवजे की मांग करते है। 

वही नैनी प्रेस क्लब के संरक्षक सूबेदार सिंह ने इस घटना को अत्यधिक निंदनीय बताया है और सरकार से सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त किए जाने की मांग की है। संगठन की  उपाध्यक्ष प्रिया मिश्रा ने कहा कि दिवंगत आत्मा को ईश्वर शांति प्रदान करें और पीड़ित परिवार को इस दुख की स्थिति में संबल प्रदान करें। इस अवसर पर नैनी व्यापार मंडल के अध्यक्ष राकेश जयसवाल, वरिष्ठ सपा नेता, सुभाष चंद्र केसरवानी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता नयन कुमार कुशवाहा, राकेश कुमार श्रीवास्तव, अंजुम नाज, मोहम्मद नाजिम, विनोद जैकब और नैनी प्रेस क्लब के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मिथलेश त्रिपाठी, उपाध्यक्ष प्रिया मिश्रा, महामंत्री अजय सिंह, उपाध्यक्ष दिवाकर पाल, कोषाध्यक्ष इशरत सिद्दीकी, मुकेश विश्वकर्मा, अनिल प्रेमी, सिमरन बेदी, राहुल जायसवाल, देवा श्रीवास्तव, अमित तिवारी सहित तमाम पत्रकार एवं व्यापार मंडल के सदस्य व पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।




एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

@AVS

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top