पूज्यपाद शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द सरस्वती जी महाराज के शुभाशीर्वाद से गंगा तिरंगा महोत्सव ऐतिहासिक रूप से सम्पन्न

0

पूज्यपाद शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द सरस्वती जी महाराज के शुभाशीर्वाद से गंगा तिरंगा महोत्सव ऐतिहासिक रूप से सम्पन्न

प्रयागराज।

गंगा सेवा अभियानम के तत्वावधान में आयोजित गंगा तिरंगा महोत्सव सोमवार को माघ मेला क्षेत्र स्थित श्री शंकराचार्य ज्योतिषपीठाधीश्वर शिविर, त्रिवेणी मार्ग, सेक्टर-4 में पूज्यपाद शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द सरस्वती जी महाराज के शुभाशीर्वाद एवं जगद्गुरु शंकराचार्य के मार्गदर्शन में भव्य, दिव्य एवं ऐतिहासिक रूप से सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम में देशभर से पधारे संत-महात्माओं, धर्माचार्यों, विद्वानों, समाजसेवियों एवं श्रद्धालुओं की विशाल उपस्थिति रही। महोत्सव का उद्देश्य गंगा की अविरलता एवं निर्मलता, सनातन संस्कृति की रक्षा तथा राष्ट्र सेवा के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाना रहा।

इस अवसर पर आयोजित गंगा सेवा संकल्प सभा, तिरंगा कार्यक्रम तथा जन-जागरण अभियानों के माध्यम से समाज को पर्यावरण संरक्षण, सांस्कृतिक चेतना एवं राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि गंगा केवल नदी नहीं बल्कि भारत की जीवनरेखा और सांस्कृतिक चेतना की प्रतीक हैं, जिनकी रक्षा प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।

पूज्यपाद शंकराचार्य जी महाराज के संदेश ने उपस्थित जनसमूह में राष्ट्रधर्म, सनातन मूल्यों एवं सेवा भाव की चेतना को नई ऊर्जा प्रदान की। “मैं माघ मेला में संत-समाज से मिलकर गौ माता के संरक्षण व संवर्धन हेतु समर्थन माँग रहा हूँ तथा इस विषय को राष्ट्रीय विमर्श का हिस्सा बनाने का प्रयास करूंगा।” —

आयोजन समिति ने इसे जनसहभागिता से सफल हुआ राष्ट्रव्यापी अभियान बताते हुए सभी संतों, स्वयंसेवकों एवं सहयोगियों के प्रति आभार प्रकट किया।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्र सेवा एवं गंगा संरक्षण के संकल्प के साथ हुआ, जिससे समस्त वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा एवं देशभक्ति के भाव से ओतप्रोत हो उठा।

कार्यक्रम के उपरांत श्री राम सजीवन शुक्ल (शिविर प्रमुख, गंगा सेवा अभियानम्) ने समस्त श्रद्धालुओं, संत-महात्माओं एवं सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया तथा प्रशासन के सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर उपस्थित रहे जिनमें प्रमुख रूप से —सर्व श्री स्वामी प्रत्यक्चैतन्यमुकुन्दानन्द गिरि: ,

सहजानंद ब्रह्मचारी, तीर्थानंद ब्रह्मचारी, ब्रह्मचारी शंकर स्वरूप,देवेंद्र पांडे ‘गोप जी’, विकास शुक्ल,संजय मिश्रा, राजा सक्षम सिंह योगी,रत्नेश मिश्रा,विवेक शुक्ल,दिलीप तिवारी, कृपाशंकर पांडे,योगेश शुक्ला,निशांत जी सत्यम चौबे एवं भरत जी।

उक्त जानकारी पंकज पाण्डेय (मेला प्रभारी, ज्योतिष्पीठ बदरिकाश्रम) द्वारा साझा की गई।



एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

@AVS

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top