मौनी अमावस्या के पावन पर्व पर सरदार पतविन्दर सिंह ने आस्था की डुबकी लगाई, लोगों से फार्म 6 भरकर मतदाता बनने का आव्हान किया।

0

 मौनी अमावस्या के पावन पर्व पर सरदार पतविन्दर सिंह ने आस्था की डुबकी लगाई,फार्म 6 भरकर मतदाता बनें का आव्हान किया।

हर वोट जरूरी,मतदाता के रूप में आज ही पंजीकरण करवायें।

  माघ मेला /भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा काशी क्षेत्र,क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरदार पतविन्दर सिंह ने माघ मेला क्षेत्र में मौनी अमावस्या के पावन पर्व पर सरदार पतविन्दर सिंह ने आस्था की डुबकी लगाई,फार्म 6 भरकर मतदाता बनें का आव्हान श्रद्धालुओं से करते रहे।

क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरदार पतविन्दर सिंह ने श्रद्धालुओं को चंदन लगा रहे पंडितों के साथ बैठकर आव्हान करते  रहे कि आइए मतदाता बनें ऐसे नागरिक जो 01जनवरी 2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके कर रहे हो या उससे पूर्व ही पूर्ण कर चुके हो,वे अपना नाम मतदाता सूची में सम्मिलित करा सकते हैं।

क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरदार पतविन्दर सिंह ने कहा कि आप सभी युवा-युवतियों व आम श्रद्धालुओं से अनुरोध है स्नान ध्यान पूजा उपरांत अपना ​अपने संबंधित पोलिंग बूथ पर जाकर मतदाता सूची में अपना और अपने परिवार का एवं अपने परिचितों का नाम अवश्य चेक करें।

क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरदार पतविन्दर सिंह ने कहा कि जिन युवाओं-युवतियों की उम्र 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी है या जिनका नाम अब तक सूची में नहीं है, वो सभी फॉर्म 6 भरकर अपना एवं अपने परिचितों का नाम अवश्य जुड़वाए।अगर किसी का मृतक या स्थानांतरित का नाम मतदाता सूची में है तो उसपे आपत्ति दर्ज कराएं मतदाता सूची में किसी के नाम, संबंधी न नाम या किसी प्रकार की त्रुटि हो या मोबाइल नंबर ना जुड़ा हो मतदाता पहचान पत्र में तो फॉर्म 8 भरकर उसका सुधार करवाएं।

राष्ट्र सेवा कार्य में प्रमुख रूप से राम जी केसरवानी,विनोद केसरवानी,हरमनजी सिंह,मनीष,

पंकज,करन, गौरव,अभिमन्यु सहित कई स्वयंसेवक,राष्ट्रभक्त उपस्थित होकर मतदाता बनें का आव्हान किया।



एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

@AVS

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top