प्रयागराज के गढ़ी कला क्षेत्र में स्थित नज़मा इंटर कॉलेज पर आज दिनांक 17/01/2026 को एस आई आर फॉर्म 6 को भरने के लिए भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के तरफ से कैंप लगाया गया

0

 प्रयागराज के गढ़ी कला क्षेत्र में स्थित नज़मा इंटर कॉलेज पर आज दिनांक 17/01/2026 को एस आई आर फॉर्म 6 को भरने के लिए भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के तरफ से कैंप लगाया गया 

जिसका नेतृत्व भाजपा खुल्दाबाद मण्डल अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा के एखलाख हुसैन ने किया इस कैंप में आज कुल 35 फॉर्म भरा गया इस अवसर पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष एडवोकेट नवाब खान के द्वारा सभी क्षेत्र वासियों को एस आई आर फॉर्म 6 के बारे अवगत कराया गया 

 वहीं लोगों को बताया  गया की जो लोग 18 वर्ष के हो गए हो या जिनका नाम कट गया हो, छूट गया हो वो लोग फॉर्म 6 भरकर अपना नाम जरूर जुड़वाएं जिससे सभी का वोटर आई डी कार्ड बन सके ये फॉर्म भरने के लिए कम से कम दो आई डी जरूरी है

 इस अवसर पर कैंप के संयोजक मुफ़्तफा अहमद, टिनकी, जिला मंत्री मुजीब, अदनान खान, ज़िआउल हक़, बिलाल अहमद, आदिल नक़वी, मंजू खान आदि लोग उपस्थित रहे।



एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

@AVS

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top