यातायात जन जागरूकता अभियान सम्पन्न
राष्ट्रीय संगठन एंटी क्राइम एंटी करप्शन एवं यातायात निदेशालय के संयुक्त तत्वाधान में यातायात जन जागरूकता अभियान सम्पन्न हुआ। राष्ट्रीय प्रमुख के आशीर्वचन और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ श्याम देव एवं राष्ट्रीय सचिव विमल गुप्ता की उपस्थिति में कल सुभाष चौराहा, सिविल लाइंस में यातायात प्रभारी प्रोफेसर अंशु अग्रवाल द्वारा यातायात जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाज सेवी डॉ बी के कश्यप, विशिष्ट अतिथि अमित सिंह (बबलू) वरिष्ठ पार्षद सिविल लाइंस क्षेत्र, विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय सचिव विमल गुप्ता एवं विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व आयुषेफ के अध्यक्ष डॉ श्याम देव मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
यातायात पुलिस से हमारे बड़े भाई टी आई पवन कुमार पाण्डेय ने यातायात सुरक्षा कार्यक्रम में हेल्मेट लगाने से जीवन की सुरक्षा पर प्रकाश डालते हुए सीट बेल्ट न लगाने से होने वाले नुकसान एवं जन मानस को यातायात सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया तथा सिविल लाइंस चौकी प्रभारी भी अपनी टीम के साथ मौजूद रहे और आपके द्वारा भी आम जनता को जागरूक किया गया।
एंटी क्राइम एंटी करप्शन की पूरी टीम द्वारा यातायात जागरूकता के क्रम में सभी जन मानस को गुलाब का फूल देकर जीवन सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से राष्ट्रीय सचिव विमल गुप्ता, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ श्याम देव, प्रदेश प्रभारी एस पी ठाकुर, मण्डल उपाध्यक्ष दिदीश जी, महानगर अध्यक्ष समीर जैन, यातायात प्रभारी अंशु अग्रवाल, साइबर प्रभारी सुमन सिंह, जिला अध्यक्ष प्रतिभा चौरसिया, संगठन मंत्री शिवा मौर्या, प्रखर अग्रवाल, आदि उपस्थित रहे।