धूमनगंज पुलिस और SOG की संयुक्त कार्रवाई में 25 हजार का इनामी अपराधी गिरफ्तार
प्रयागराज: थाना धूमनगंज पुलिस और एस.ओ.जी जनपदीय/नगर की संयुक्त टीम ने आज 25 हजार रुपये के इनामी अपराधी सरफराज अहमद उर्फ गुड्डू प्रधान को गिरफ्तार किया। अभियुक्त पर गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज था और वह लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर उसे महिला ग्राम के पास से गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्त सरफराज अहमद (उम्र 54 वर्ष), गौस नगर, करैली का निवासी है। वह प्रयागराज के विभिन्न थानों में दर्ज कई मामलों में वांछित था। पुलिस द्वारा अभियुक्त के खिलाफ पहले भी अपराध के मामले दर्ज हैं।
इस गिरफ्तारी में थाना प्रभारी धूमनगंज अमरनाथ राय और SOG प्रभारी अनूप सरोज के नेतृत्व में एक टीम ने अहम भूमिका निभाई। टीम में कई पुलिसकर्मियों ने मिलकर इस अभियान को सफल बनाया।