*सगाई की खुशियां मातम में बदली ,परिवार में मचा कोहराम*
प्रयागराज: करछना थाना क्षेत्र के केचुहा गांव में सोमवार दोपहर बाद हर्ष फायरिंग में गोली लगने से मासूम की मौत हो गई। जबकि एक बालक व एक बालिका गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना से हड़कंप मच गया। घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया गया। सूचना पर पहुंची इलाकाई पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार मेजा थाना क्षेत्र के भसुंदर खुर्द गांव निवासी राजकरन यादव के बेटे सूरज यादव की सोमवार को सगाई थी। शगुन लेकर राजकरन का परिवार रिश्तेदारों एवं परिवार के लोगों के साथ करछना के केचुहा गांव में पप्पू यादव के यहां गए थे।राजकरन के बेटे सूरज की पप्पू यादव की बेटी से सगाई होनी थी।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सगाई कार्यक्रम के दौरान लड़की के भाई दिनेश यादव ने हर्ष फायरिंग कर दी। जिससे गोली लगने से सगाई में गए राजकरन के परिवार के ही ज्ञानशंकर यादव का पांच वर्षीय बेटा कार्तिक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि गोली लगने से राजकरन की आठ वर्षीय नाती आयुष पुत्र जयसिंह यादव निवासी भीटार करछना व 12 वर्षीय नातिन राधा पुत्री दीपनारायण निवासी कूंची मेजा गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना से वहां हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।परिवार में रोना-पीटना मच गया। सगाई की खुशियां मातम में बदल गई।
*थाना करछना क्षेत्र अंतर्गत घटित घटना एवं पुलिस कार्यवाही के संबंध में सहायक पुलिस आयुक्त करछना द्वारा दी गई बाइट-*
👇👇
प्रयागराज से मोहम्मद नईम रिपोर्ट