सर्व धर्म भाई और बहनों ने पवित्र पर्व रक्षाबंधन श्रद्धापूर्वक सुभाष चौराहे सिविल लाइंस में मनाया

0

 सर्व धर्म के भाई और बहनों ने पवित्र पर्व रक्षाबंधन श्रद्धापूर्वक सुभाष चौराहे सिविल लाइन में मनाया। 

रक्षा सूत्र एकता अखंडता का प्रतीक है यह रक्षा सूत्र लोगों को जोड़ने का उपक्रम है।

प्रयागराज / भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा काशी क्षेत्र,क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरदार पतविंदर सिंह ने अपने सर्व धर्म सहयोगियों के साथ भाई और बहनों का पवित्र पर्व रक्षाबंधन श्रद्धापूर्वक लोगो की कलाइयों पर मंत्रों से सुशोभित सूत्र बांधा सुभाष चौराहे सिविल लाइन में।

क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरदार पतविंदर सिंह ने कहा कि यह पर्व वचन निभाने और प्रेम के शिखर पर पहुंचने की यात्रा का प्रतीक है यह रक्षा सूत्र एकता अखंडता का प्रतीक है यह रक्षा सूत्र लोगों को जोड़ने का उपक्रम है लोगों के नकारात्मक विचार को खत्म कर उन्हें दुख और पीड़ा से निजात दिलाना था यह रक्षा सूत्र स्वावलंबन से स्वधर्म की यात्रा है रक्षा सूत्र संपूर्ण रोगों और अशुभ कार्यों का विनाशक है l

रजनी त्रिपाठी द्विवेदी( शोध प्रमुख महानगर भाजपा) ने कलाई पर पवित्र धागा बांधा भगवान से प्रार्थना करती हूं कि  भाई स्वस्थ और दीर्घायु हो।

रक्षा सूत्र व्यक्ति की हर आपदा से रक्षा के लिए कटिबद्घ माना गया है

डा.रश्मि शुक्ला ने कहा कि रक्षा बंधन पवित्रता का त्यौहार है,यह मानवीय भाव का बंधन है यह प्रेम त्याग और कर्तव्य का पवित्र बंधन है हम सब बहने अपने भाइयों की कलाई में रक्षा सूत्र बांधकर व आरती-पूजन करके दीर्घायु की कामना करते हैं। प्रमुख रूप से रहे

सर्वश्री एजाजुद्दीन,किश्वरी बानो सिद्दीकी,जावेद अख्तर,नाजिया परवीन,रजनी त्रिपाठी द्विवेदी,

डॉ रश्मि शुक्ला,राजेश थापा,रमा विश्वकर्मा,संजीव कुशवाहा,हरमनजी सिंह,दलजीत कौर,सरदार पतविंदर सिंह सहित कई राष्ट्रभक्ति स्वयंसेवक उपस्थित रहे।




एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

@AVS

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top