प्रयागराज पुराने यमुना पुल पर सफाई न होने से पुल पर लगा गंदगी का अम्बार

0

 प्रयागराज पुराने यमुना पुल पर सफाई न होने से लगा गंदगी का अम्बार।

आपको बताते चलें कि पुराने यमुना पुल पर सफाई न होने से गंदगी से पुल पर बारिश होने से जल भराव हो जाता है जिससे आने जाने वाले आम पब्लिक को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है वहीं सफाई न होने से पुल पर पानी की निकासी के जगह पर धूल मिट्टी बालू आदि कचरा जमा होने से निकासी का रास्ता ब्लाक हो गया है जिस कारण बारिश होने से पुल की सड़क पर जल भराव हो जाता है जिसके कारण पुल की सड़क क्षतिग्रस्त हो कर गढ्ढे में तब्दील हो जाता है 

जोकि पुराना यमुना पुल प्रयागराज शहर और नैनी एवं एग्रीकल्चर महेवा डांडी होते हुए चाकघाट रीवा जैसे मुख्य मार्ग से जुड़ा हुआ है इस कारण लोकल क्षेत्र वासियों शहर में रोजाना आवागमन चालू रहता है।

ऐसा नहीं है कि कोई भी आला अधिकारी इस पुराने यमुना पुल से वह प्रयागराज से नैनी मिर्जा पुर रोड अथवा डांडी चाकघाट रीवा की ओर प्रस्थान नहीं करते सभी सम्मानित आला अधिकारी देख कर भी अनजान हैं शायद गंदगी जलभराव से होने के कारण किसी बड़ी घटना का इंतजार है 

वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ जी ने सफाई अभियान के तहत स्वाच्छता अभियान चलाया लेकिन दुर्भाग्यवश पुराना यमुना पुल अपने भाग्य पर आशू बहा  रहां है 

वहीं इक तरफ पुराना यमुना पुल संगम मार्ग पर जुड़ने के कारण आने वाले त्यौहार एवं दुर दराज से आए हुए पर्यटन पुराने एतिहासिक यमुना पुल पर  आकर मां यमुना का दर्शन केलिए श्रद्धालुओं जन आते हैं 

सम्बंधित आला अधिकारियों संज्ञान लेते हुए पुराने यमुना पुल पर गंदगी बालू आदि को सफाई करा कर निकासी का रास्ता साफ कराएं ताकि होने वाले बारिश का पानी का निकासी हों सके तथा यमुना पुल की सड़क को सरकारी सम्पत्ति को नुक्सान होने से बचाया जा सके।





एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

@AVS

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top