श्रेष्ठ शिक्षक , श्रेष्ठ समाज का निर्माण करता है ।
बलराम ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा संचालित सिटीजन गर्ल्स कॉलेज, बलराम नगर ,नैनी के बीएड पाठ्यक्रम में नव प्रवेशित छात्राओं हेतु अभिविन्यास कार्यक्रम में कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय की प्रबंधक श्रीमती उमा सिंह जी ने कहा कि यह महाविद्यालय हमारी नींव है और नव प्रवेशित प्रशिक्षुओं को सम्पूर्ण मनोयोग से आगे बढ़ने हेतु प्रेरित किया।
इस कार्यक्रम का प्रारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलन और माल्यार्पण एवं नव प्रवेशित प्रशिक्षुओं का टीका लगाकर और वेलकम किट देकर स्वागत किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए इलाहाबाद विश्वविद्यालय, शिक्षाशात्र विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. सरोज यादव ने बी.एड.पाठ्यक्रम की विस्तृत व्याख्या करते हुए बताया कि शिक्षक केवल जानकारी ही नहीं प्रदान करता वरन् वह पथ- प्रदर्शक ,सच्चा सलाहकार एवं प्रेरणा का स्त्रोत होता है।वे शिक्षाशास्त्रीय समस्त विषयों का सह-सम्बंध बताते हुए शिक्षक जीवन में इसका सदुपयोग बताया तथा प्रत्येक प्रशिक्षु को राष्ट्र विकास में योगदान हेतु प्रेरित किया।
महाविद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर मधुलिका सिंह ने स्वागत करते हुए कहा कि प्रशिक्षुओं के लिए यह कार्यक्रम उनके पाठ्यक्रम को समझने और सीखने में सहायक होगा। बी.एड. विभागाध्यक्ष डॉ. उमा लता पटेल ने पाठ्यक्रम तथा शिक्षक परिचय कराया। प्राध्यापिका अंजना गौड़ ने बी.एड.पाठ्यक्रम की उपयोगिता बताया तथा प्राध्यापिका अंजली सैमुअल ने महाविद्यालय अनुशासन एवं नियम बताया। प्राध्यापिका डॉ अंजुला तिवारी ने अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन किया और कहा कि ऐसे बौद्धिक अतिथि हमें प्रोत्साहित करते हैं।
कार्यक्रम का संचालन बी.एड. तृतीय सेमेस्टर की प्रशिक्षु सलोनी राय ने किया। श्री सचिन श्रीवास्तव जी ने पुस्तकालय का परिचय छात्राओं के बीच दिया, साथ में छात्राओं ने साइंस लैब कंप्यूटर लैब का भ्रमण किया। तत्पश्चात् नव प्रवेशित प्रशिक्षुओं में प्रोत्साहन हेतु क्विज काम्पटिशन, कुर्सी दौड़, गायन -नृत्य प्रतियोगिता, रैंप वाक कराया गया तथा प्रशिक्षुओं को पुरस्कृत किया गया।
अभिविन्यास कार्यक्रम एवं स्वागत समारोह को सफल बनाने में बी.एड. तृतीय सेमेस्टर की शिवानी पटेल, दिव्यांशी निशाद , निधि निशाद, तनिष्का मिश्रा आदि प्रशिक्षुओं का सराहनीय योगदान रहा।





