त्रिवेणी संगम सेवा समिति, महेवा प्रयागराज
जुलाई माह की मासिक बैठक सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई।
बैठक में समिति के पदाधिकारियों एवं सम्मानित सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी ने संगठन की आगामी गतिविधियों, सामाजिक सेवा कार्यों एवं जनहित के कार्यक्रमों पर अपने बहुमूल्य विचार साझा किए।
इस अवसर पर उपस्थित रहे—
दिनेश यादव, मुक्ता श्रीवास्तव, चंद्रभान सिंह, संतोष तिवारी, हरनाम सिंह, राजेश सिंह, नीलम श्रीवास्तव, राजू श्रीवास्तव, शरद उपाध्याय, उमेश निषाद, मोहित निषाद, गौरव श्रीवास्तव, कंचन जायसवाल, ममता श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव, सीमा त्रिपाठी, सुमन मिश्रा, ममता मालवीय, नीलम सिंह, पूजा (पिंकी) जायसवाल, कल्पना यादव, वी. जायसवाल, आशा सिंह, डी.के. श्रीवास्तव तथा अंश, युवी, लिटिल जायसवाल सहित अन्य सम्मानित सदस्य।
आप सभी की सहभागिता, सहयोग एवं संगठन के प्रति समर्पण के लिए हृदय से धन्यवाद एवं आभार। आशा है कि आप सभी का स्नेह और सहयोग आगे भी इसी प्रकार मिलता रहेगा।
बैठक में सर्वसम्मति से एक महत्वपूर्ण एवं जनकल्याणकारी निर्णय लिया गया।
समिति ने वर्ष 2027 में 21 सर्वजातीय कन्याओं के सामूहिक विवाह के सफल आयोजन का संकल्प लिया। इस पुनीत एवं सामाजिक अभियान के लिए 4 अप्रैल 2027 की तिथि निर्धारित की गई।
समिति का उद्देश्य आर्थिक रूप से जरूरतमंद परिवारों की कन्याओं का सम्मानपूर्वक विवाह संपन्न कराना तथा समाज में समरसता, सहयोग एवं सेवा की भावना को सशक्त बनाना है।
इस महायज्ञ को सफल बनाने हेतु समिति समाज के सभी सम्मानित नागरिकों, समाजसेवियों एवं सहयोगियों से तन-मन-धन से सहयोग एवं सहभागिता का विनम्र आग्रह करती है।
"आइए, एक बेटी के जीवन में खुशियों का दीप जलाने का संकल्प लें।"
दिनेश यादव
त्रिवेणी संगम सेवा समिति, महेवा प्रयागराज

