पर्यावरण संरक्षण का संदेश: जनहित मीडिया वेलफेयर सोसाइटी ने कई पार्कों में किया वृक्षारोपण, बांटे पौधे
प्रयागराज। बढ़ते प्रदूषण और ग्लोबल वार्मिंग जैसी गंभीर समस्याओं के बीच पर्यावरण को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से 'जनहित मीडिया वेलफेयर सोसाइटी' द्वारा एक सराहनीय पहल की गई है। सोसाइटी की ओर से न केवल सामूहिक रूप से वृक्षारोपण किया गया, बल्कि आम जनता को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए पौधों का वितरण भी किया गया।
इस विशेष अभियान के तहत जनहित मीडिया वेलफेयर सोसाइटी के सेक्रेटरी मोहम्मद राजिक ने अपने सभी पदाधिकारियों और सक्रिय सदस्यों के साथ मिलकर कई पार्को परिसर में पौधा लगाकर इस मुहिम की शुरुआत की।
इस अवसर पर सेक्रेटरी राजिक ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण को बचाना आज के समय में किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। पेड़-पौधे हमारे जीवन का आधार हैं। इसी सोच के साथ सोसाइटी ने पर्यावरण बचाने की एक बड़ी मुहिम शुरू की है, जिसके तहत लोगों को जागरूक करने के लिए निशुल्क पौधे वितरित किए जा रहे हैं ताकि हर व्यक्ति अपने घर और आसपास हरियाली बढ़ाने में अपना योगदान दे सके।
कार्यक्रम के दौरान सोसाइटी के सभी उपस्थित पदाधिकारियों और सदस्यों ने न सिर्फ पौधे लगाए, बल्कि भविष्य में उनकी पूरी देखभाल करने का भी संकल्प लिया। इस दौरान वहां मौजूद स्थानीय नागरिकों ने सोसाइटी के इस जनहित कार्य की जमकर सराहना की और पर्यावरण को स्वच्छ बनाने की इस मुहिम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का भरोसा दिया।
सोसाइटी के पदाधिकारियों ने अंत में अपील की कि हर नागरिक को अपने जीवन के विशेष अवसरों पर कम से कम एक पौधा जरूर लगाना चाहिए और उसे पेड़ बनने तक संभालना चाहिए इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारियों एवं सदस्यों में सेक्रेटरी राजिक के साथ मोहम्मद नईम अखलाक हुसैन इरशाद उल्ला मूल चन्द्र रमेश सोनी महिला शक्ति में अफसाना बानों नसरीन बानों रिजवान बेगम आदि सदस्य गण उपस्थित रहे





