संभागीय जनसंपर्क कार्यालय, भोपाल
मध्य प्रदेश शास -समाचार- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला न्यायालय भोपाल में आयोजित हुआ योगा शिविर
भोपाल: 21 जून, 2026
म.प्र. उच्च न्यायालय जबलपुर एवं म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार तथा प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री मनोज कुमार श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में जिला न्यायालय परिसर भोपाल में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया एवं विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन हुआ।
शिविर में विशेष न्यायाधीश श्री राजर्षि श्रीवास्तव, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री अग्निंद्र द्विवेदी, श्री सुनीत अग्रवाल न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भोपाल एवं न्यायाधीशगण, जिला विधिक सहायता अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी एवं कर्मचारीगण तथा योग प्रशिक्षक श्री राहुल पाल उपस्थित रहे।
क्रमांक/563/06-26/071
विजय/अरुण शर्मा


