*शेख़ अफ़ज़ल अब्बासी का दो दिवसीय सालाना उर्स संपन्न*

0

 *शेख़ अफ़ज़ल अब्बासी का दो दिवसीय सालाना उर्स संपन्न*

ख़ान्क़ाहे अजमली दायरा शाह अजमल में दायरे के संस्थापक हज़रत शेख़ अफ़ज़ल अब्बासी का ३२३ वाँ सालाना उर्स मुबारक मनाया गया।ख़ान्क़ाह के बारहवें सज्जादा नशीन सैयद अरशद ज़की फ़ाख़री के ज़ेरे सरपरस्ती एक नातिया मुशायरा का प्रोग्राम हुआ जिसमें शहर के मशहूर शायरों ने अपने कलाम पढ़े।दूसरे दिन ८:३० बजे शाम से महफ़िल समा (क़व्वाली), गुल पाशी चादर पोशी और क़ुल की रस्म और फ़ातिहा पढ़ी गई । उसके बाद परंपरागत चने की दाल और रोटी का लंगर तक़सीम किया गया

सैयद फ़राज़ फ़ाख़री -  नायब सज्जादह नशीन की देख रेख में शेख़ के उर्स् की रस्म निहायत अदब और ख़ुलूस के साथ अदा की गई ।

उर्स में मेहमान ए ख़ुसूसी सैयद अरमान मियाँ नाऐब सज्जादा ख़ानकाह अबुल ओलाइया,फ़सीह उद्दीन निज़ामी ख़ानकाह निज़ामिया,सैयद मुजीब, जमील फ़ाख़री,जज़्बी फ़ाखरी, मोहसिन ज़िया, अख़्तर अज़ीज़ इलाहाबादी,अनस निज़ामी,गुड्डु निज़ामी, मतलूब, पूर्व पार्षद अनीस अहमद,वज़ीर ख़ान, शाहिद खाँ,सफ़ी फ़ाख़री, मौलाना नौशाद आलम, एडवोकेट नूरुल ऐन और दायरा शाह अजमल की मस्जिद के इमाम मौलाना शमशेर आज़म के साथ सैकड़ों श्रद्धालु शरीक हुए।

भवदीय सैय्यद मोहम्मद अस्करी



एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

@AVS

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top