चिलचिलाती गर्मी में जनहित मीडिया वेलफेयर सोसाइटी का सराहनीय प्रयास, राहगीरों को पिलाया शरबत

0

   चिलचिलाती गर्मी में जनहित मीडिया वेलफेयर सोसाइटी का सराहनीय प्रयास, राहगीरों को पिलाया शरबत

**प्रयागराज:** भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों से जूझ रहे आम जनमानस को राहत पहुँचाने के उद्देश्य से 'जनहित मीडिया वेलफेयर सोसाइटी' द्वारा एक विशेष जनसेवा शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संगठन द्वारा एक स्टॉल लगाकर राहगीरों और जरूरतमंदों के बीच ठंडे शरबत का वितरण किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कांग्रेस नेता **इरशाद उल्ला** रहे। उन्होंने इस नेक कार्य की सराहना करते हुए कहा कि चिलचिलाती धूप में राहगीरों की प्यास बुझाना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है। ऐसे सामाजिक कार्यों से ही समाज में आपसी प्रेम और सेवा की भावना मजबूत होती है।

इस अवसर पर संगठन सचिव मोहम्मद राजिक ने कहा कि भीषण गर्मी को देखते हुए यह छोटा सा प्रयास किया गया है, ताकि बाहर निकल रहे लोगों को कुछ देर के लिए राहत मिल सके। उन्होंने सहयोग के लिए सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।


इस पुनीत कार्य को सफल बनाने में संगठन के वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रभारी मोहम्मद नईम, मोहम्मद फैज सतीश सोनकर, इखलाक हुसैन, जिला महामंत्री राम दरस कुशवाहा, अफसाना बेगम, यमुना पार प्रभारी सौरभ केसरवानी, अनिल कुमार, जुल्फिकार, इस्तखार अंसारी, मोहम्मद गुड्डू, हसमत उल्लाह  हबीब अहमद एवं अहमद अली और सुधीर दत्त उर्फ दादा बबलू सहित संगठन के अन्य सम्मानित सदस्य एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।





सभी उपस्थित लोगों ने एक स्वर में कहा कि जनहित मीडिया

 वेलफेयर सोसाइटी भविष्य में भी समाज सेवा के ऐसे कार्य निरंतर जारी रखेगी।

**जारीकर्ता:**

जनहित मीडिया वेलफेयर सोसाइटी



एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

@AVS

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top