**बाबा साहेब के पदचिन्हों पर चलने का संकल्प: जनहित मीडिया वेलफेयर सोसाइटी ने मनाई अंबेडकर जयंती**
**प्रयागराज।**
भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर बहादुरगंज स्थित कार्यालय में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाज के वंचित वर्गों के उत्थान और संविधान निर्माता के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इरशाद उल्ला ने डॉ. अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा "बाबा साहेब केवल एक संविधान निर्माता ही नहीं, बल्कि मानवता और समानता के सबसे बड़े पैरोकार थे। उनके दिखाए मार्ग पर चलकर ही एक शिक्षित और सशक्त समाज का निर्माण संभव है।"
सोसाइटी के सदस्यों और पदाधिकारियों ने बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी कृतज्ञता व्यक्त की
गोष्ठी के माध्यम से डॉ. अंबेडकर के सामाजिक न्याय और शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला गया।
जनहित मीडिया वेलफेयर सोसाइटी ने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की आवाज़ बनने का अपना संकल्प दोहराया।
इस मौके पर सोसाइटी के तमाम पदाधिकारी, पत्रकार और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, जिन्होंने बाबा साहेब के 'शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो' के नारे को चरितार्थ करने की शपथ ली। इस मौके पर समिति के सचिव राजिक, अखलाक हुसैन, मूलचंद भारती, अनिल कुमार, रमेश कुमार सोनी, सतीश सोनकर, मोहम्मद नईम, इरशाद टुंडा, आरिश खान, मोहम्मद हारुन, मोहन गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे










