*जिलाधिकारी ने महर्षि पतंजलि विद्या मंदिर विद्यालय पहुंचकर जनगणना-2027 के प्रथम चरण हेतु प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों के चल रहे प्रशिक्षण का निरीक्षण किया*

0

 *जिलाधिकारी ने महर्षि पतंजलि विद्या मंदिर विद्यालय पहुंचकर जनगणना-2027 के प्रथम चरण हेतु प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों के चल रहे प्रशिक्षण का निरीक्षण किया*

*जिलाधिकारी ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे कार्मिंको को पूरी तनमयता व सावधानी के साथ जनगणना से सम्बंधित बिंदुओं के बारे में अच्छे ढंग से प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए कहा*

   जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा तथा नगर आयुक्त श्री सीलम सांई तेजा मंगलवार को महर्षि पतंजलि विद्या मंदिर विद्यालय में पहुंचकर वहां चल रहे जनगणना-2027 के प्रथम चरण के कार्मिंको के प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण करते हुए प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे कार्मिंको को पूरी तनमयता एवं सावधानी के साथ जनगणना से सम्बंधित बिंदुओं के बारे में अच्छे ढंग से प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए कहा। जनगणना के प्रथम चरण में मकानों तथा परिवारों के चिन्हीकरण का कार्य किया जाना है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रशिक्षण दे रहे प्रशिक्षकों को यदि कहीं पर भी किसी भी विषय पर संदेह हो, तो उसके बारे में मास्टर टेªनर से सहयोग प्राप्त कर सकते है। उन्होंने कार्मिंको से कहा कि यह बहुत ही महत्वपूर्ण तथा देश सेवा तथा समाज सेवा से सम्बंधित कार्य है, इस कार्य को बहुत सावधानी व तनमयता के साथ किए जाने की आवश्यकता है, यह तभी सम्भव है जब आप सभी लोग जनगणना के नियमों एवं प्रावधानों के बारे में अच्छे से प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे।


जनगणना 2027 में जनगणना कर्मियों को सहयोग प्रदान करने की अपील भी किया कि आमलोगों के लिए स्वगणना की भी सुविधा इस बार प्रदान की गई है। दिनांक 07 मई 2026 से दिनांक 21 मई 2026 के दौरान se.census.gov. in  पर जाकर आम आदमी अपने परिवार की स्व गणना कर सकते है। 

उन्होंने कहा कि प्रगणक एवं पर्यवेक्षक के रूप में जो भी दायित्व सौंपे गये हे, उनको पूरी जिम्मेदारी के साथ समयबद्ध ढंग से सम्पादित किए जाने की आवश्कयता है। इस अवसर पर जनगणना श्री राजीव कुमार शुक्ला , अपर नगर आयुक्त नगर निगम प्रयागराज , जनगणना कार्य निदेशालय, लखनऊ से श्री अजय कुमार , उप निदेशक  एवं श्री जे0के0 श्रीवास्तव- सहायक निदेशक व प्रशिक्षकों के अलावा अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।



एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

@AVS

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top