हीमोफीलिया जागरूकता फैक्टर वितरण एवं जेनेटिक काउंसलिंग शिविर आयोजन किया गया

0

 हीमोफीलिया जागरूकता फैक्टर वितरण एवं जेनेटिक काउंसलिंग शिविर आयोजन किया गया

हीमोफीलिया जागरूकता शिविर एवं फैक्टर वितरण

प्रयागराज | 15 मार्च 2026

प्रयागराज में 15 मार्च 2026 को हीमोफीलिया जागरूकता, फैक्टर वितरण एवं जेनेटिक काउंसलिंग शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम हीमोफीलिया वेलफेयर सोसायटी के सचिव श्री विवेक सिंह एवं अध्यक्ष श्री मोहित गुप्ता के नेतृत्व में तथा इंटास फाउंडेशन प्रयागराज टीम के सहयोग से आयोजित किया गया।

इस कार्यक्रम में श्रीमती अर्चना कुशवाहा, हीमोपैथोलॉजिस्ट मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं और उन्होंने शिविर में आए मरीजों को महत्वपूर्ण चिकित्सकीय जानकारी प्रदान की। शिविर में कई हीमोफीलिया मरीजों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान मरीजों को इस अनुवांशिक रक्तस्राव संबंधी बीमारी के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई तथा उन्हें आवश्यक फैक्टर VIII इंजेक्शन वितरित किए गए। इसके साथ ही मरीजों एवं उनके परिजनों को जेनेटिक काउंसलिंग और रोग प्रबंधन से संबंधित उचित मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया।

इस अवसर पर श्री विवेक सिंह एवं श्री मोहित गुप्ता ने बताया कि हीमोफीलिया का स्थायी इलाज भले ही अभी उपलब्ध नहीं है, लेकिन नियमित फैक्टर थेरेपी, समय पर उपचार और जागरूकता के माध्यम से इसे प्रभावी रूप से नियंत्रित किया जा सकता है। 

उन्होंने यह भी बताया कि हीमोफीलिया वेलफेयर सोसायटी और इंटास फाउंडेशन के संयुक्त प्रयासों से मरीजों को समय पर उपचार और आवश्यक सहायता प्रदान की जा रही है।

कार्यक्रम में श्रीमती शिवांजलि त्रिपाठी (प्रोजेक्ट एसोसिएट, इंटास फाउंडेशन, प्रयागराज) एवं सुश्री हर्षिता सिंह (काउंसलर) सहित कई मरीज और उनके परिजन उपस्थित रहे। यह शिविर हीमोफीलिया मरीजों के लिए जागरूकता बढ़ाने और उपचार सुविधाओं तक उनकी पहुंच सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।




एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

@AVS

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top