छोहरिया शक्तिपीठ में 27 व 28 मार्च 2026 सामूहिक विवाह उत्सव होगा संपन्न....*
वरिष्ठ जनों को आमंत्रित करने पहुंचे मंदिर के संरक्षक एवं "समाजसेवी ,शैलेंद्र पांडे (शैलू दादा...
लखनऊ/चिनहट स्टेप मां सिद्धिदात्री छोहरिया शक्तिपीठ (बड़की देवी)मंदिर में विगत वर्षों की भांति गत वर्ष भी 101 निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह होना तय हुआ है। यह भव्य कार्यक्रम दिनांक 27 व 28 मार्च 2026, दिन शुक्रवार शनिवार (नवमी व दशमी ) को शाम 5:00 बजे से आरंभ होगा । दशमी को निर्धन कन्याओं का जयमाल व विवाह कराया जाएगा ।
इस भव्य कार्यक्रम का आमंत्रण देने के लिए हमारे वरिष्ठ भाजपा नेता एवं छोहरिया माता मंदिर के संरक्षक माननीय शैलेंद्र पांडे (शैलू दादा) ने कल वरिष्ठ भाजपा नेता माननीय डॉक्टर नीरज सिंह जी, एवं भाजपा नगर अध्यक्ष माननीय श्री आनंद द्विवेदी जी से सप्रेम भेट की और इस भव्य (वैवाहिक समारोह)आयोजन में उपस्थित होकर निर्धन बेटियों को आशीर्वाद प्रदान करने का आग्रह किया ।
आमंत्रित करने उनके साथ एम एल सी माननीय अरविंद त्रिपाठी (गुड्डू त्रिपाठी), भाजपा चिनहट के कर्मठ एवं नवनियुक्त अत्यंत सरल स्वभाव के धनी मंडल अध्यक्ष श्री सरवन कुमार मिश्रा जी, भाजपा के प्रभावशाली नेता संदीप सिंह (रिंकू) के साथ व्यापारी नीरज गुप्ता जी भी उपस्थित रहे।

