*एस0ओ0जी0/सर्विलांस सेल जनपदीय व यमुनानगर जोन तथा थाना माण्डा की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा थाना माण्डा क्षेत्रान्तर्गत घटित लूट की घटना का सफल अनावरण करते हुए 01 अभियुक्त गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई की गई

0

 *एस0ओ0जी0/सर्विलांस सेल जनपदीय व यमुनानगर जोन तथा थाना माण्डा की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा थाना माण्डा क्षेत्रान्तर्गत घटित लूट की घटना का सफल अनावरण करते हुए  01 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से घटना में लूटी गयी रिवाल्वर, 01 अवैध तमंचा व 02 जिन्दा कारतूस .315 बोर तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद ।*

   आज दिनांक-03.03.2026 को एस0ओ0जी0/सर्विलांस सेल जनपदीय व यमुनानगर जोन तथा थाना माण्डा की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा दिनांक-24.02.2026 को थाना माण्डा क्षेत्रान्तर्गत चकडीहा पंचायत भवन के पास घटित लूट की घटना का सफल अनावरण करते हुए अभियुक्त अंकित गौतम पुत्र फूलचन्द्र निवासी कटरा कोड़हार थाना नवाबगंज प्रयागराज को हाटा-गिरधरपुर मार्ग में जंगल थाना क्षेत्र माण्डा से गिरफ्तार किया गया तथा कब्जे से घटना में लूटा गया रिवाल्वर, घटना में प्रयुक्त 01 अवैध तमंचा .315 बोर, 02 जिन्दा कारतूस .315 बोर तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद किया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त मे धारा 317(2) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोत्तरी की गयी । नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

@AVS

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top